Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘उत्तराखंड लॉयन्स’ गोल्फ टीम ने डेरिन क्लॉर्क को खरीदा

देश में गोल्फ को नई उंचाइंयों तक पहुंचाने के मकसद से शुरू हो रहे गोल्फ प्रीमियर लीग 2013 में ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ ने झंडे गाड़ दिए हैं। 9 टीमों वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ ने सबसे महंगे खिलाड़ी डेरिन क्लार्क को रेकॉर्ड 55 हज़ार अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया है। डेरिन क्लार्क दुनिया के शानदार गोल्फरों में से एक हैं और मौजूदा ब्रिटिश ओपन चैंपियन भी हैं। इंटरनेशनल सर्किट में क्लार्क ने वर्ल्ड नंबर वन रहे टाइगर वुड्स को भी हराया था।

देश में गोल्फ को नई उंचाइंयों तक पहुंचाने के मकसद से शुरू हो रहे गोल्फ प्रीमियर लीग 2013 में ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ ने झंडे गाड़ दिए हैं। 9 टीमों वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ ने सबसे महंगे खिलाड़ी डेरिन क्लार्क को रेकॉर्ड 55 हज़ार अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया है। डेरिन क्लार्क दुनिया के शानदार गोल्फरों में से एक हैं और मौजूदा ब्रिटिश ओपन चैंपियन भी हैं। इंटरनेशनल सर्किट में क्लार्क ने वर्ल्ड नंबर वन रहे टाइगर वुड्स को भी हराया था।

इसके अलावा थाइलैंड के गोल्फर चाप चई निरात को भी उत्तराखंड लॉयन्स ने खरीदा है। इसके लिए 37 हज़ार डॉलर की कीमत अदा की गई है। निरात अभी तक का सबसे लोअस्ट शॉट मार कर, वर्ल्ड रेकॉर्डधारी हैं, जो अभी तक कायम है। 13 हज़ार डॉलर देकर नेशनल चैंपियन शंकर दास को भी उत्तराखंड लॉयन्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

इससे पहले टीमों की नीलामी प्रक्रिया में अलग-अलग कॉर्पोरेट ग्रुप्स ने अलग-अलग टीमों को खरीदा था मगर इस दौरान किसी भी टीम के ओनर अथवा फ्रेंन्चाइज़ी ने उत्तराखंड की टीम के लिए कोई भी बोली नहीं लगाई थी। यानि उत्तराखंड की टीम को कोई खरीदार ही नहीं मिला था। जैसे ही ये शर्मनाक ख़बर देहरादून निवासी न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया, एन.एन.आई. के सीईओ उमेश कुमार को मिली, उन्होने उत्तराखंड के मान को खंडित ना होने देने का फैसला किया। उन्होने आनन-फानन में ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ की टीम को खरीद लिया। न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया, एन.एन.आई. ने सूबे की प्रतिष्ठित रियल इस्टेट कंपनी जीटीएम बिल्डर्स के साथ मिल कर प्रदेश में गोल्फ को बेहतर विकल्प के रूप में डेवलप करने का संकल्प भी लिया।

मुंबई के एक पांच सितारा होटल स्टार सहारा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि “मैं उत्तराखंड का रहने वाला हूं। मेरे खून में उत्तराखंड बसता है। जैसे ही मुझे पता चला कि हमारे उत्तराखंड की टीम के लिए कोई फ्रेंचाइज़ी आगे ही नहीं आया और मेरे प्रदेश का अपमान हो रहा है, मुझसे रहा नहीं गया। मैंने अपने सहयोगियों से कहा कि चाहे कुछ भी क्यों ना हो जाए, मुझे ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ की टीम चाहिए और मै बेहद खुश हूं कि मैनें ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ की टीम को ओन किया है।” उमेश कुमार ने आगे कहा कि “हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारे पास खोने को कुछ भी नहीं है और पाने को सारा जहां है। हम उत्तराखंड के बहादुर लोगों की नुमाइंदगी कर रहे हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाएंगे। हमारी तैयारियां पूरे ज़ोर-शोर से चल रही हैं।“

पुणे स्थित सहारा इंडिया एम्बी वैली में होने वाली गोल्फ प्रीमियर लीग 2013 में जिन कुल 9 टीमों में खिताबी टक्कर होनी हैं, वो इस तरह से हैं…

1.     उत्तराखंड लॉयन्स
2.     गुजरात अंडरडॉग्स
3.     कर्नाटक वॉरियर्स
4.     महाराष्ट्र 59अर्स
5.     शुभकामना यूपी ईगल्स
6.     तमिलनाडू पुल्लीस
7.     विटालसी पंजाब लांसर्स
8.     कोलंबो सिक्स
9.     डेहली डॉर्ट्स

इन 9 टीमों में दुनिया के चार-चार बेहतरीन गोल्फर्स हिस्सा लेंगें, जिन्हे नीलामी के ज़रिए खरीदा जा चुका है। इस इंटरनेशनल लीग में देश और विदेश के नामी-गिरामी खिलाड़ियों के साथ ही साथ, एशियन टूअर प्लेयर्स और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया, PGTI के प्लेयर्स को भी शामिल किया गया है। अंडरडॉग मानी जा रही ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ में अंतर्राष्ट्रीय धुरंधर गोल्फरों के जुड़ने के बाद से प्रदेश के लोगों को टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

उत्तराखंड लॉयन्स के को-ओनर GTM बिल्डर्स के MD तुषार कुमार मानते हैं कि ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ ने ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा है जो बेहतरीन फॉर्म में हैं और दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब होंगें। हमने बड़े नामों के बजाय, अच्छा खेल दिखाने वाले गोल्फर्स पर दांव आज़माया है। इंशाअल्लाह, जीत हमारी ही होगी। इससे हमारे प्रदेश में गोल्फ एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभरेगा।”

गोल्फ प्रीमियर लीग का पहला संस्करण तीन दिनों तक चलेगा, जो 7 से 10 फरवरी के बीच पुणे के एंबी वैली सिटी गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा। इसके लिए यूरोपियन टूअर, एशियन टूअर और PGTI ने खिलाड़ियों को रीलीज़ भी कर दिया है। GPL 2013 में सभी की निगाहें जहां शॉन मिचेल, डैरिन क्लार्क, एंजेल कैबरेरा, माइकल कैंपबेल और रिच बीम जैसे बड़े खिलाड़ियों पर होगी, वहीं भारत के स्टार गोल्फर गगनजीत भुल्लर भी अपना जादू बिखेरते नज़र आएंगे। ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ की टीम अपनी गोल्फ स्टिक से करामात करने को तैयार है। ऐसे में ‘उत्तराखंड लॉयन्स’ की चुनौती को हल्के में लेना बाकी टीमों के लिए खासा सिरदर्द साबित हो सकता है।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...