Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

फोटोग्राफर जगदीश माली सड़क पर मिले, बेटी अंतरा माली ने मुंह फेरा, सलमान खान ने की मदद

नई दिल्ली : बीते जमाने के जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली सड़क पर पाए गए। इसकी सूचना जब उनकी बेटी और एक्ट्रेस अंतरा माली को दी गई तो उसने पिता की मदद करने व खबर लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में सलमान खान ने जगदीश माली की पूरी मदद की। बॉलीवुड के 1980-1990 के दशक के मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली ने कई एक्ट्रेसेस की खूबसूरती की बेहतरीन तस्वीरों को कैद किया है। जगदीश माली को हाल में ही में मुंबई की सड़कों पर पाया गया।

नई दिल्ली : बीते जमाने के जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली सड़क पर पाए गए। इसकी सूचना जब उनकी बेटी और एक्ट्रेस अंतरा माली को दी गई तो उसने पिता की मदद करने व खबर लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में सलमान खान ने जगदीश माली की पूरी मदद की। बॉलीवुड के 1980-1990 के दशक के मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली ने कई एक्ट्रेसेस की खूबसूरती की बेहतरीन तस्वीरों को कैद किया है। जगदीश माली को हाल में ही में मुंबई की सड़कों पर पाया गया।

रियलिटी शो बिग बॉस-6 में शिरकत करने वाली मॉडल मिंक बरार को जगदीश माली मुंबई की सड़क पर बड़ी दयनीय स्थिति में मिले। उनकी बेटी और बॉलीवुड अदाकारा अंतरा माली को जब इस बारे में बताया गया तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह हाल ही में मां बनी है और इस वक्त कुछ नहीं कर सकती है। फिर मिंक ने सलमान खान को फोन कर उनसे मदद मांगी। सलमान ने तुरंत ही अपनी गाड़ी और अपने स्टाफ को भेजकर जगदीश माली को अपने घर बुलाया और उनकी मदद की। जगदीश माली की इस हालत को देखकर खुद सलमान खान भी सकते में थे। उन्होंने जगदीश के लिए खाना और नये कपड़ों का इंतजाम किया।

जगदीश माली गहरे अवसाद का शिकार हो गए है। कुछ समय पहले उन्हें दिल का दौर भी पड़ा था। उसके बाद हालात इस कदर खराब हुए कि उन्होंने अपने आपको दुनिया से अलग-थलग कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जगदीश माली को डायबिटीज है और जब वह इंसुलिन का इंजेक्शन लेना भूल जाते हैं तब उनकी सेहत और खराब हो जाती है।

जगदीश माली के बारे में सलमान खान ने उनकी बेटी अंतरा माली से बातचीत की है। सलमान ने गुरुवार को अंतरा को फोन कर कहा कि उनके पिता जगदीश माली बेहद तंगहाल हालात में सड़क पर पाए गए और आप कह रही हैं कि उन्हें मदद की जरूरत ही नहीं है। आप मुझे बताइए कि फिर मदद की जरूरत आखिर किसे हैं।

सलमान ने यह भी कहा कि जब मुझे उनके (जगदीश माली) बारे में पता चला तो मैंने कई लोगों से उनकी मदद को लेकर बातचीत की और बात अगर मदद की है तो यह एक बड़ा ही आसान है। सलमान ने अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन के एक स्टोर लॉन्च के मौके पर कहा कि जगदीश माली एक जानेमाने फोटोग्राफर है और उन्होंने उस वक्त मेरे फोटोशूट में भी मदद की है जिन दिनों मैं संघर्ष कर रहा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...