मजीठिया वेज बोर्ड के हिसाब से पत्रकारों को वेतन न देना पड़े इसके लिए जागरण ग्रुप अब अपने स्वामित्व वाले अखबार मिड डे के कर्मचारियों से भी बांड जैसे कागज पर हस्ताक्षर करा रहा है. अपने कर्मचारियों का खून पी पीकर यह ग्रुप कई सौ करोड़ का हो चुका है. कर्मचारियों की खून पीने की बदौलत ही यह ग्रुप मिड डे का अधिग्रहण करने में सफल रहा है. पर जब कर्मचारियों को उनका वाजिब हक देने की बात आई तो यह टुच्चई-लम्पटई पर उतर आया है.
अपने प्रकाशन दैनिक जागरण, आई नेक्स्ट के तमाम कर्मचारियों से बांड पर साइन कराने के बाद अब यह मिड डे के कर्मचारियों से भी साइन करा रहा है. ताकि किसी पत्रकार को उनका वाजिब हक न देना पड़े. कुछ कर्मचारी विरोध कर रहे हैं तो उन्हें साम, दाम, दंड और भेद के सहारे समझा लिया जा रहा है. हालांकि जागरण के कुछ यूनिटों में पत्रकारों ने इस हस्ताक्षर अभियान का खुलकर विरोध भी किया है. बनारस में राजाराम तथा आगरा में रवि प्रकाश मौर्य ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है. इसके बाद समझा जा रहा है कि प्रबंधन देर सबेर इन्हें निपटा सकता है. नीचे जागरण ग्रुप द्वारा हस्ताक्षर कराए जा रहे लिखित कागज के कुछ अंश-
"We, therefore, exercise our option to retain our existing salaries and wages of existing emouluments as defined in Majithia wage board award along with all existing allowances of whatsoever nature as well as method of determination and extent of neutralisation of dearness allowance being following by the newspaper extablishment (Mid-Day) year after year, with retrospective effect. We also realise and agree that all such future increments as may be granted by the newspaper establishment (Mid-Day) in respect o f pay, allowances and emoulments shall be in our interest and we shall abide by the same.
"Now in witness whereof we being all the employees of newspaper establishment (Mid-Day) in exercise of our option as available under the Majithia wage board, retain our existing payscale and "existing emoulments" including allowances with retrospective effect by affixing our individual signatures hereinbelow."





