Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

फर्रुखाबाद में अधिवक्‍ता पर हमला, सहारा के रमेश अवस्‍थी के परिजन भी नामजद

फर्रुखाबाद से खबर है कि तहसील परिसर में एक अधिवक्‍ता पर हुए जानलेवा हमले में भुक्‍तभोगी के परिवार ने राष्‍ट्रीय सहारा, कानपुर यूनिट के हेड रमेश अवस्‍थी के परिजन समेत गांव के कुल 11 लोगों के खिलाफ अमृतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. हमले में बचे अधिवक्‍ता ब्रह्मदत्‍त शुक्‍ला ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर इनकी हत्‍या का षणयंत्र रचा है. हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिवक्‍ता ने ज्‍यादातर लोगों को गांव की आपसी रंजिश की वजह से फंसाया है. दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने अधिवक्‍ता तथा उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

फर्रुखाबाद से खबर है कि तहसील परिसर में एक अधिवक्‍ता पर हुए जानलेवा हमले में भुक्‍तभोगी के परिवार ने राष्‍ट्रीय सहारा, कानपुर यूनिट के हेड रमेश अवस्‍थी के परिजन समेत गांव के कुल 11 लोगों के खिलाफ अमृतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. हमले में बचे अधिवक्‍ता ब्रह्मदत्‍त शुक्‍ला ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर इनकी हत्‍या का षणयंत्र रचा है. हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिवक्‍ता ने ज्‍यादातर लोगों को गांव की आपसी रंजिश की वजह से फंसाया है. दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने अधिवक्‍ता तथा उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

जानकारी के अनुसार अधिवक्‍ता ब्रह्मदत्‍त शुक्‍ला फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील के बलीपट्टी ग्राम के रहने वाले हैं. उनकी पत्‍नी ग्राम की प्रधान हैं. गांव में तमाम कारणों से उनकी कई लोगों से अदावत है. बताया जाता है कि शुक्रवार को ब्रह्मदत्‍त द्विवेदी अमृतपुर तहसील परिसर में बैठे हुए थे. इसी बीच हीरो होडा मोटर साइकिल संख्‍या यूपी 81-एएम 7267 पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे उसमें से एक युवक ने कट्टा निकालकर उन पर फायर कर दिया. गनीमत रही कि अधिवक्‍ता झुक गए जिससे गोली उनकी गर्दन को छूते हुए निकल गई.

पुलिस के अनुसार बदमाश दूसरी गोली भर ही रहा था कि वो ब्रस्‍ट फायर कर गया, जिससे वो खुद घायल हो गया. गोली की आवाज सुनते ही तहसील में भगदड़ मच गई. हमलावर के घायल होते ही वहां मौजूद वकील हमलावर पर टूट पड़े. उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा दोनों घायलों को लोहिया हास्‍पीटल में भर्ती कराया, जहां हमलावर की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. हमलावर की जेब से मिले लाइसेंस से उसकी पहचान ललित चर्तुवेदी निवासी ग्राम गदनापुर आमिल थाना कमालगंज के रूप में हुई. आरोपी के बहन की शादी अमृतपुर निवासी बृज बिहारी से हुई है.

बताया जा रहा है कि यह मामला पूरी तरह आपसी रंजिश का है, जिसके चलते बृज बिहारी के नाराज साले ने ब्रह्मदत्‍त पर हमला किया. हालांकि उनके परिजनों की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर बलीपट्टी रानी गांव के सर्वेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, रामानंद अग्निहोत्री, सुरेशचंद्र व अमृतपुर गांव के राजेंद्र अवस्‍थी, अजय कुमार अवस्‍थी, रमेश अवस्‍थी, रवेंद्र कुमार पाठक तथा नगला हूसा गांव निवासी शिवलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी के तहत साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं हमला करने वाले ललित पर आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 149 एवं आर्म्‍स एक्‍ट 23/21 के तहत तथा चश्‍मदीद सर्वेश कुमार, अजय कुमार, अश्‍वनी कुमार पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

वहीं दूसरी तरफ कथित हमलावर ललित चतुर्वेदी की बहन की तहरीर पर पुलिस अधिवक्‍ता तथा उनके पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बलीपट्टी निवासी सीमा के तहरीर पर पुलिस ने बलीपट्टी गांव के अधिवक्‍ता ब्रह्मदत्‍त शुक्‍ला, अमित शुक्‍ला, सुमित शुक्‍ला, देवदत्‍त शुक्‍ला, सतीश, सुनीलदत्‍त व नगला हूसा निवासी उदयपाल, प्रवीण व ह‍रसिंहपुर निवासी अजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 149, 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है. हालांकि खबर है कि पुलिस ने इनमें से रमेश अवस्‍थी के परिवार समेत कई लोगों को जांच के बाद निर्दोष पाया है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस संबंध में पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर राष्‍ट्रीय सहारा के यूनिट हेड रमेश अवस्‍थी ने कहा कि उन्‍हें तथा उनके परिवार को इस मामले में रंजिशन फंसाया गया है. इसके लिए तथाकथित कई पत्रकारों ने षणयंत्र करके मुकदमे मेरे परिवार का नाम लिखवाया है. इसमें पूरी तरह से उनके तथाकथित विरोधियों का हाथ है. इन लोगों ने पुलिस पर भी दबाव डाला, पर जांच में सारी बातें सामने आ गई हैं. साथ ही ऐसे लोगों का चेहरा भी बेनकाब हो गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...