: अपडेट : लाइव इंडिया से खबर है कि यहां कर्मचारी परेशान हैं. उन्हें दीपवाली के बाद से अब तक सेलरी नहीं मिली है. दो महीने हो चुके हैं और कर्मचारियों को सेलरी आने की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है. पिछले काफी समय से गर्दिश में चल रहे इस चैनल में अब बचे खुचे लोग रह गए हैं, प्रबंधन उनकी भी सेलरी नहीं दे पा रहा है. कर्मचारी अब हड़ताल करने के मूड में हैं. कर्मचारियों ने सेलरी के लिए दो-तीन घंटे जमकर हंगामा किया.
अभी अभी खबर है कि प्रबंधन ने कर्मचारियों को एक महीने की सेलरी दे दी है. एक महीने की सेलरी के बाद कर्मचारियों की नाराजगी तो कुछ कम हुई है, पर गुस्सा अभी भी कायम है. इन लोगों एक महीने की बकाया सेलरी और बोनस के लिए लगातार दबाब बनाए हुए हैं.





