: कानाफूसी : वाशिंद मिश्र का सहारा ज्वाइन करना फिर स्थगित हो गया. उनकी मुराद जी न्यूज में ही पूरी हो गई. जी न्यूज प्रबंधन ने वाशिंद्र का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया. बताया जाता है कि वाशिंद्र की सेलरी बढ़ा दी गई है और उनके लिए कष्टकारक बने दो लोगों को जी न्यूज से निकाल दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि सहारा में भी एक लाबी ने वाशिंद्र के आने का जमकर विरोध किया और ऐसी पुख्ता व्यवस्था करा दी थी कि वाशिंद्र सहारा न आ सकें. हालांकि वाशिंद्र ने कुछ बड़े नेताओं से लाबिंग कराकर सहारा में अपनी इंट्री की पुख्ता व्यवस्था कर ली थी पर जब जी न्यूज में ही उनका राज साम्राज्य निष्कंटक हो गया तो फिर उन्होंने अपना इरादा त्याग दिया.
इस तरह वाशिंद्र मिश्र का सहारा जाना तीसरी बार टल गया है. सहारा के लोगों का कहना है कि वाशिंद्र मिश्र की इस हरकत से सहारा प्रबंधन भी परेशान है और संभव है कि अब उनकी इंट्री सहारा में कभी न हो लेकिन कहने वाले कहते हैं कि आजकल पत्रकारिता में सब कुछ चलता है. सीएम अखिलेश ने लखनऊ में क्रिकेट मैच खेला तो उसकी रिपोर्टिंग वाशिंद्र ने भी की और उनके फोनो वगैरह जी न्यूज पर चले. सो, मान लीजिए कि फिलहाल वाशिंद्र की जोड़तोड़ का कोई जोड़ नहीं है.





