Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अबे, जे हैं अदम गोंडवी…!

यादों के पर्दे लहराते रहते हैं। सुबह-सुबह जब आंखें खोलीं तो सर्दी में ठिठुरता बचपन याद आ गया। बचपन, जो हम जैसे क़स्बाइयों के साथ पंद्रह-सोलह बरस तक रहता है। ऐसे ही सर्द दिनों में अपना विदिशा कुछ ज़्यादा रचनात्मक हो जाता था। सर्दियों में साहित्यिक सरगर्मियां बढ़ जाती थीं, चौक-चौराहों पर कवि-सम्मेलन-मुशायरे जी उठते थे। जब-जब ऐसा मौक़ा आता हम अम्मा का शॉल लपेटे सबसे पहले जाकर, पहली सफ़ में डट जाते थे। एक-एक कवि-शायर को सुबह तक ऐसे सुनते जैसे फ़ज्र की नमाज़ इन्हीं के हक़ में अदा करनी हो।

यादों के पर्दे लहराते रहते हैं। सुबह-सुबह जब आंखें खोलीं तो सर्दी में ठिठुरता बचपन याद आ गया। बचपन, जो हम जैसे क़स्बाइयों के साथ पंद्रह-सोलह बरस तक रहता है। ऐसे ही सर्द दिनों में अपना विदिशा कुछ ज़्यादा रचनात्मक हो जाता था। सर्दियों में साहित्यिक सरगर्मियां बढ़ जाती थीं, चौक-चौराहों पर कवि-सम्मेलन-मुशायरे जी उठते थे। जब-जब ऐसा मौक़ा आता हम अम्मा का शॉल लपेटे सबसे पहले जाकर, पहली सफ़ में डट जाते थे। एक-एक कवि-शायर को सुबह तक ऐसे सुनते जैसे फ़ज्र की नमाज़ इन्हीं के हक़ में अदा करनी हो।

ऐसी ही एक रात में आगे की क़तार पकड़े बैठे हम, बार-बार हैरत से उस ओर देख रहे थे जहां सजे-धजे कवियों की क़तार के छोर पर, खांटी गांव के लिबास में एक दद्दू बैठे थे। 'अबे जे कोन है?' साथ आए दोस्त ने बुदबुदाकर हमसे पूछा और हमने हुमक कर यही सवाल पडौसी से पूछ लिया। पास जो बैठा था, ज़हीन था, और कवि-सम्मेलनों-मुशायरों का हमसे बड़ा मुरीद जान पड़ रहा था। बोला – अदम गोंडवी।

'अबे जे हैं अदम गोंडवी? लगते तो किसी गांव-देहात के सरपंच हैं।' दोस्त ने जुमला उछाला मगर अदम गोंडवी का नाम सुनते ही हमारे ज़हन में उस ग़ज़ल के सारे शे'र सरसराहट की तरह तैर गए, जो तब हाल में ही कहीं पढ़ी थी। आंखें इस ख़ुशी से चमक उठीं कि हम अदम गोंडवी के सामने बैठे हैं कि हम आज अदम गोंडवी को रूबरू सुनेंगे।

काजू भुने पलेट में, विस्की गिलास में,
उतरा है रामराज विधायक निवास में।

पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत,
इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में।

आजादी का वो जश्न मनाएं तो किस तरह,
जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में।

पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें,
संसद बदल गयी है यहां की नख़ास में।

जनता के पास एक ही चारा है बगावत,
यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में।

वाक़ई, यादों के पर्दे लहराते रहते हैं। सुबह-सुबह जब आंखें खोलीं तो सर्दी में ठिठुरता बचपन याद आ गया। पहली बार अदम दद्दू को अपने सामने देख कर जो सरसराहट पैदा हुई थी वही सरसराहट मित्र चण्डीदत्त शुक्ल का लेख पढ़ कर एक बार फिर होने लगी। बचपन में अदम को सुनने से लेकर, उनके साथ कई-कई मंचों पर कविता सुनाने, साथ आने-जाने और वक़्त बिताने के कितने ही मंज़र आंखों में एक साथ तैर गए।

आम इंसानी ज़िंदगी की जद्दोजहद को ग़ज़ल बनाने वाले हम सबके प्यारे अदम दद्दू अस्पताल में ज़िंदगी से जद्दोजहद कर रहे हैं। ज़हन पर अजीब सी फ़िक्र तारी हो गई। अभी कुछ रोज़ पहले ही तो ऑफ़िस आए थे, सबसे मिले थे। दिल्ली के हिंदी भवन में भले-चंगे दिखे थे। फिर अचानक ये क्या हुआ?

फ़ोन घनघनाया तो पता लगा पुराना नंबर भी बदल गया है। नया नंबर तलाशा। चण्डीदत्त से ही नया नंबर मिला। दोपहर तक अदम दद्दू की आवाज़ से मुख़ातिब हुए तो सांसों की रफ़्तार क़ाबू में आई। आदाब के बाद उधर से दद्दू की आवाज़ ठनठनाई – 'जीयो प्यारे। हम ठीक हैं। फ़िक्र थी, सो अब टल गई। जल्दी मिलेंगे।'

मिलना ही होगा दद्दू क्योंकि आप जैसे क़लमकार दुनिया को कम ही मिलते हैं। आप जैसों को पढ़-सुन कर कई नस्लों के ज़हन खुलते हैं। कई फसलें पका करती हैं, नई क़लमें जवां होती हैं। मिलना ही होगा दद्दू क्योंकि अभी रामराज को विधायक निवास से बाहर लाना है। बग़ावत का परचम भ्रष्ट-फ़ज़ा में लहराना है। आपकी शख़्सियत और कविता का मतलब, दुनिया को अभी कुछ और समझाना है। 'यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में।'

कवि, शायर, पत्रकार आलोक श्रीवास्तव के ब्लाग आमीन से साभार

…इन्हें भी पढ़ सकते हैं–

अदम गोंडवी का लीवर डैमेज, अस्पताल में भर्ती

क्या अदम को भी तब याद करेंगे?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...