आईटीवी से खबर है कि एचआर हेड सुषमा सिंह का इस्तीफा हो गया है. प्रबंधन ने उनके इस्तीफा मांग लिया था. सुषमा एचआर के अलावा एडमिन एवं ट्रांसपोर्ट हेड की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं. उनकी जगह सरिता चौधरी को एचआर हेड बना दिया गया है. सरिता पहले भी इसी पद पर थीं, परन्तु सुषमा के आने के बाद उनसे यह जिम्मेदारी ले ली गई थी. बाकी जिम्मेदारियां परमेश्वर देख रहे हैं.
वहीं दूसरी सूचना आज समाज, चंडीगढ़ से है. यहां से एचआर हेड रवि दरार को भी हटा दिया गया है. इनकी जगह सेंकेंड मैन के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे प्रवीण कुमार को एचआर हेड नियुक्त कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि कुछ शिकायतों के बाद प्रबंधन ने रवि से भी इस्तीफा मांग लिया था.
आज समाज, अंबाला से खबर है कि प्रबंधन ने पीयूष शर्मा से इस्तीफा मांग लिया है. पीयूष डीएनई के पद पर थे तथा कंटेंट एडिटर की भूमिका निभा रहे थे. बताया जा रहा है कि उनके कमजोर परफारमेंस के चलते प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा ले लिया. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





