सूचना आ रही है कि सहारा मीडिया टीवी नेटवर्क के न्यूज चैनल सहारा समय, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड से इनपुट हेड अनिल शाही की विदाई हो गई है. उपेंद्र राय के विश्वासपात्र अनिल राय की जोड़ी के अनिल शाही की विदाई से सहारा मीडिया में हड़कंप मच गया है. ब्रजेश कुमार मधुकर को अनिल शाही की जगह तैनात कर दिया गया है. करीब 8 साल से सहारा समय, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड चैनल के साथ सक्रिय रूप में कार्यरत मधुकर मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लखनऊ में यूपी हेड स्वतंत्र मिश्रा ने सभी ब्यूरो प्रमुखो और यूनिट हेडों की मीटिंग की थी जिसमें सभी ने अनिल शाही के कार्य व्यहार और उनके आचरण को लेकर सवाल उठाए. उसी कारण अनिल शाही की विदाई की गई. मीटिंग मे अनिल शाही पर कई अन्य तरह के आरोप भी लगे. अनिल शाही के बारे मे बताया गया है कि उनको बिना किसी पद के नेशनल चैनल में भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि अनिल शाही को पुराने यूपी हेड राजेश कौशिक ने हटा दिया था लेकिन अनिल राय के आते ही शाही की वापसी हो गयी थी.





