आजतक से इस्तीफा देने वाले अभिसार शर्मा ने अपनी नई पारी जी न्यूज के साथ शुरू की है. वे आजतक के साथ डिप्टी एडिटर के बतौर जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि अभिसार अगले सप्ताह जी न्यूज से जुड़ जाएंगे. जी न्यूज के साथ यह उनकी दूसरी पारी है. अभिसार पिछले सत्रह सालों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं. अभिसार ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में न्यूज एंड करेंट अफेयर्स मैगजीन न्यूज ट्रैक के साथ की थी.
न्यूज ट्रैक से इस्तीफा देने के बाद अभिसार जी न्यूज पहुंचे तथा तीन सालों तक काम किया. जी न्यूज छोड़ने के बाद अभिसार ने बीबीसी ज्वाइन कर लिया और लंदन चले गए. बीबीसी ने उन्हें दिल्ली ब्यूरो में प्रोड्यूसर बनाकर भेजा. यहां कुछ समय काम करने के बाद इन्होंने इस्तीफा दे दिया तथा एनडीटीवी से जुड़ गए. 2007 में वे आजतक से जुड़े तब से वहीं थे. अभिसार को रामनाथ गोयनका पुरस्कार भी मिल चुका है. पिछले साल ही उनकी एक किताब भी प्रकाशित हुई है.





