Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर हमला करते हैं मोदी : दिग्विजय

नई दिल्‍ली : सोशल मीडिया के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला करते हैं और इसके लिए उन्होंने एक संस्था बनाकर वहां प्रोफेशनल्स भी तैनात किए हुए हैं. एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम साक्षात में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ये दावा किया है. क्या कांग्रेस को घेरने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास योजना और इंतजाम के तहत काम कर रहे हैं? ये सवाल खड़ा हआ है कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के उस बयान से जो उन्होंने एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम साक्षात में दिए.

नई दिल्‍ली : सोशल मीडिया के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला करते हैं और इसके लिए उन्होंने एक संस्था बनाकर वहां प्रोफेशनल्स भी तैनात किए हुए हैं. एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम साक्षात में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ये दावा किया है. क्या कांग्रेस को घेरने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास योजना और इंतजाम के तहत काम कर रहे हैं? ये सवाल खड़ा हआ है कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के उस बयान से जो उन्होंने एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम साक्षात में दिए.

दिग्विजय का दावा है कि मोदी ने एक संस्था बना रखी है जहां पैसे देकर कुछ प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं जो सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाते हैं. कांग्रेस महासचिव  दिग्विजय सिंह के मुताबिक, 'नरेंद्र मोदी ने 'संस्कार केंद्र' नाम से संस्था बना रखी है जहां कुछ पेड प्रोफेशनल्स बैठे हैं जो 24×7 ट्रेकिंग करते हैं और जैसे ही किसी ने बीजेपी या मोदी के खिलाफ बोला तो एक कैंपेन आउटब्रस्ट सामने आता. हमारे पास इसके सबूत हैं.'

दिग्विजय सिंह का कहना है कि ऐसा कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से जवाब मिलने पर उन्हें खामोश होना पड़ता है. नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने इसे तवज्जो दी थी. मोदी ने इसके जरिए समाज के मध्यम वर्ग को खुद से जोड़ने की कोशिश की. कांग्रेस की नजर भी अब मिड्ल क्लास पर है. जयपुर के चिंतन शिविर में खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बात पर जोर दिया था कि मध्यम वर्ग पर ध्यान देने की जरूरत है.

दिग्विजय सिंह के मुताबिक पार्टी को मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी ध्यान देगी. हालांकि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका कितना फायदा मिलेगा, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन माना जा रहा है कि उस चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी के जवाब के तौर पर नरेंद्र मोदी सामने हो सकते हैं. वैसे कांग्रेस मोदी को भाव देने के मूड में नजर नहीं आ रही है. दिग्विजय सिंह का कहना है, 'हमें नरेंद्र मोदी से कुछ लेना-देना नहीं. हम मोदी को खतरा नहीं मानते.' (एबीपी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...