प्रभात खबर, देवघर संस्करण से एक बड़ी खबर है। न्यूज़ एडिटर के तौर पर कार्यरत आरके नीरद का तबादला पटना कर दिया गया है। नीरद रूरल डेस्क के इंचार्ज थे। दूसरी तरफ आरके नीरद के नजदीकी माने जाने वाले जेपी सिंह को शंट कर दिया गया है। नीरद लगभग 10 वर्ष से ज्यादा समय से प्रभात खबर, दुमका से जुड़े रहे है। इस दौरान नीरद सहारा, साधना और न्यूज़ 11 के लिए स्ट्रिंगर भी रहे। परन्तु अपने देवघर कार्यकाल के दौरान नीरद प्रभात खबर में काफी चर्चित भी रहे। नीरद को पटना में अखबार के पाक्षिक पंचायतनामा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।





