Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

तत्कालीन सीएम अर्जुन मुंडा के साथ प्रभात खबर के मालिक राजीव झावर और समीर लोहिया क्यों गए थे विदेश?

हिंदी दैनिक 'प्रभात खबर' का नारा है- अखबार नहीं आंदोलन. पर इस अखबार के बैकग्राउंड में जो कंपनी उषा मार्टिन है, उसके किस्से अजब-गजब हैं. यह कंपनी मिनरल-माइंस के धंधे से जुड़ी है. इस कंपनी पर व्यापक पैमाने पर खनिज पदार्थों की कालाबाजारी और बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किये गये लेकिन, सब के सब सत्ता के खान में दब के रह गये.  कहते हैं कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सत्ता मिलते ही उषा मार्टिन कंपनी पर बकाया 50 करोड़ का बिजली बिल माफ कर दिया. 

हिंदी दैनिक 'प्रभात खबर' का नारा है- अखबार नहीं आंदोलन. पर इस अखबार के बैकग्राउंड में जो कंपनी उषा मार्टिन है, उसके किस्से अजब-गजब हैं. यह कंपनी मिनरल-माइंस के धंधे से जुड़ी है. इस कंपनी पर व्यापक पैमाने पर खनिज पदार्थों की कालाबाजारी और बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किये गये लेकिन, सब के सब सत्ता के खान में दब के रह गये.  कहते हैं कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सत्ता मिलते ही उषा मार्टिन कंपनी पर बकाया 50 करोड़ का बिजली बिल माफ कर दिया. 

इसके बाद जब राज्य में डोमिसाइल नीति को लेकर राजनीतिक माहौल गड़बड़या तो उषा मार्टिन कंपनी प्रबंधन एवं उसके अखबार दैनिक प्रभात खबर से जुड़े दिग्गज पत्रकारों ने झामुमो से छलांग लगा कर भाजपा में आये अर्जुन मुंडा के पक्ष में तेज लॉबिंग की. इस लॉबिंग ने श्री मुंडा को वर्तमान लोकसभा उपाध्यक्ष श्री कड़िया मुंडा सरीखे नेता को पछाड़ते हुये मुख्यमंत्री बना दिया.

भाजपा के अर्जुन मुंडा का उषा मार्टिन कंपनी ग्रुप एवं उसके अखबार दैनिक प्रभात खबर पर सहृदयता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्री मुंडा जब मुख्यमंत्री बने तो वर्ष 2005 में उनके इंग्लैंड, फ्रांस, स्विटजरलैंड आदि देशों के विदेश परिभ्रमण के दौरान राजीव झावर और समीर लोहिया भी साथ ले जाए गए. राजीव झावर प्रभात खबर अखबार के प्रबंध निदेशक हैं और समीर लोहिया उषा मार्टिन कंपनी  ग्रुप के चेयरमैन हैं. पूरा खर्चा झारखंड सरकार ने वहन किया. नीचे वो लिस्ट है जो जो लोग विदेश भ्रमण पर गए…

(1). श्री सुदेश महतो, मंत्री, गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण एवं संस्कृति एवं युवाकार्य
(2). श्री रघुवर दास, मंत्री, वित्त, वित्त (वाणिज्य कर) एवं नगर विभाग
(3). श्री मधु कोड़ा, मंत्री, खान एवं भूतत्व, सहकारिता एवं संसदीय विभाग
(4).  श्री पी पी शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, मुख्य सचिव, झारखंड
(5). श्री अनिल कुमार सिन्हा , महाधिवक्ता, झारखंड
(6). श्री यू के संगमा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव
(7). श्री सुखदेव सिंह, सचिव, सूचना एवं जन संपर्क तथा सम विभाग
(8). श्री मति अलका तिवारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा, सचिव, वाणिज्य कर विभाग
(9). श्री बलजीत सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी
(10). श्री राजीव झावर, प्रबंध निदेशक, हिन्दी दैनिक प्रभात खबर शामिल थे। इनके साथ उषा मार्टिन कंपनी ग्रुप के चेयरमैन श्री समीर लोहिया भी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि इस विदेश भ्रमण का विषय वस्तु यह बताया गया- ''राज्य में अत्याधुनिक एवं सुव्यवस्थित रूप में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु पूंजी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिये माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के एक शिष्टमंडल का दिनांक 25 जुलाई, 2005 से 4 अगस्त, 2005 तक इंग्लैंड, फ्रांस एंव स्वीटजरलैंड आदि देशों का भ्रमण''।

अब सवाल उठता है कि झारखंड की मीडिया जगत से एकमात्र दैनिक प्रभात खबर के निदेशक राजीव झावर और पिछले दरवाजे से उद्दोग जगत से मात्र दैनिक प्रभात खबर की बैकग्राउंड कंपनी उषा मार्टिन कंपनी ग्रुप के चेयरमैन समीर लोहिया का सरकारी विदेश भ्रमण करने का राज़ क्या है?  कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय मुख्यमंत्री बने श्री मधु कोड़ा के राज में भी उषा मार्टिन कंपनी ग्रुप के कई कारनामे सामने आये हैं। चूकि श्री कोड़ा पिछले तीन साल से न्यायायिक हिरासत में उच्चस्तरीय जांच झेल रहे हैं, इसलिये उन कारनामों को फिलहाल उजागर करना उचित प्रतीत नहीं होता है।

बकौल मधु कोड़ा,  सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि उन पर दैनिक अखबार प्रभात खबर की बैकग्राउंड कंपनी उषा मार्टिन ग्रुप का सदैव भारी दबाब रहा, जिसका प्रतिफल वर्तमान में सामने नजर आ रहा है। बेशक उषा मार्टिन कंपनी ग्रुप का आज समुचे झारखंड में एक बड़ा कारोबार है। इस कारोबार का अधिकांश हिस्सा खनन-उत्पादन क्षेत्र में है। जहां व्यापक पैमाने पर कायदे-कानून व मानव मूल्यों के उल्लंघन होने की सूचनाये हैं। दुर्भाग्य है कि यह सब सूचनायें न तो मीडिया जगत की सुर्खियां बनती है औऱ न ही नेताओं के किसी आंदोलन का हिस्सा.

रांची से पत्रकार मुकेश भारतीय की रिपोर्ट. मुकेश राजनामा डाट काम के संचालक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...