यूपी के बहुचर्चित आई. ए.एस अफसर प्रदीप शुक्ला एक बार फिर मुसीबत में घिर गये हैं। बीती रात उनकी बेटी को स्टूडेंट वीजा में गलत दस्तावेज़ लगाने के आरोप में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह अमेरिका जाने की तैयारी कर रही थीं। पौलनी शुक्ला अमेरिका में ही पढ़ाई करती हैं। उनके पकड़े जाने से नौकरशाही में हड़कम्प मच गया।
पौलनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके आईएस पिता प्रदीप शुक्ला एनआरएचएम घोटाले में कई महीने जेल में रहने के बाद कुछ समय पहले ही रिहा हुये हैं।






