Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

बिहार में एसपी स्तर का अफसर पैसों के लिए इस कदर हुआ हुआ बर्बर

: डीजीपी साहब! इस बर्बरता को क्या कहेंगे आप? : राज्य के पुलिस प्रमुख पुलिसकर्मियों को जितना पुलिस फ्रेन्डली होने का पाठ पढ़ा रहे हैं उनकी पुलिस उतनी ही ‘अनफ्रेन्डली’ होती जा रही है। ताजा उदाहरण शेखपुरा के बरबीघा का है। शेखपुरा एसपी बाबु राम के निर्देश पर बरबीघा पुलिस ने 24 जनवरी को बरबीघा थाना के तेईपर मोहल्ले से एक पच्चीस वर्षीय युवक मुकेश उर्फ छोटी को अवैध शराब बिक्री में संलिप्ता के कथित आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मुकेश को एसपी आवास ले जाया गया जहां उसे छोड़ने के एवज में भारी राशि की मांग की गई।

जब मुकेश ने किसी तरह के शराब व्यवसाय में अपनी संलिप्तता होने से इनकार करते हुए नजराना देने से मना कर दिया तो एसपी के निर्देश पर उसके गुप्तांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर इतनी पिटाई की गई जिससे वह वहीं बेहोश हो गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे थाने लाया जहां उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। उसकी हालत बिगड़ती देख पुलिस ने 25 जनवरी को उसे चुपके पटना के पीएमसीएच में दाखिल कराया जहां आंत के आपरेशन के बाद भी आसीयू में भर्ती मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी हालत नाजुक देख पुलिस वालों ने उसके परिजनों को खबर दी। घटना की खबर पाकर पीएमसीएच पहुंचा मुकेश का भाई रीतेश अपने भाई की हालत देख फूट पड़ा। जब एसपी स्तर के अधिकारी ही पैसों के लिए इस तरह की बर्बरतर पर उतर आएं तो कनीय अधिकारियों से क्या अपेक्षा की जा सकती है।

पत्रकार Vinayak Vijeta के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...