बीकानेर। गणतंत्र दिवस पर बीकानेर में प्रेस क्लब का गठन किया गया। एडहॉक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य केके गौड ने प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की घोषणा की। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर श्याम मारू, महासचिव पद पर अपर्णेश गोस्वामी और कोषाध्यक्ष पद पर बीजी बिस्सा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही नीरज जोशी व हरीश बी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भवानी जोशी व रवि बिश्नोई को उपाध्यक्ष, जयनारायण बिस्सा व कमल कान्त शर्मा को संयुक्त सचिव तथा राकेश आचार्य को कार्यालय सचिव बनाया गया।

इसके अलावा सुरेश बोडा, विमल छंगाणी, मोहम्मद अली पठान, राजेश रतन व्यास, बृजमोहन आचार्य, मुजीबुर्रहमान, विक्रम जगरवाल, राजेन्द्र सेन, रमेश बिस्सा, संजय जोशी, मुकेश पुनिया को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने संरक्षक मण्डल का प्रस्ताव पारित कर भवानी शंकर शर्मा, अभय प्रकाश भटनागर, के के गौड, मधु आचार्य, उमेश सक्सेना,, अशोक माथुर, संतोष जैन, हरिओम गर्ग, लूणकरन छाजेड, हनुमान चारण, व मोहन शर्मा को संरक्षक बनाया। बीकानेर प्रेस क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष श्याम मारू ने बैठक के दौरान आवेदन स्क्रूटनिंग कमेटी, अनुशासन कमेटी, आयोजन कमेटी, सदस्यता अभियान कमेटी गठित की गई। क्लब का सदस्यता अभियान तीस जनवरी से शुरू किया जाएगा।





