Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गोंडा के वरिष्ठ पत्रकार केसी महंथ का निधन

गोंडा के वरिष्ठ पत्रकार केसी महंथ नहीं रहे। उनके जाने से उनके घर के लोग दुखी होंगे। शहर वाले भी कुछ देर के लिए, पर अफ़सोस, यह ख़बर की दुनिया की बड़ी ख़बर नहीं। क्यों? क्या महज इसलिए कि केसी महंथ ने ज़िंदगी भर बड़े दांव नहीं खेले, वो सितारा बनने के लिए ज़रूरी कवायदों में शामिल नहीं रहे? पर महंथ जी, आप हमारे लिए बेहद ज़रूरी थे. आपके होते हुए उस शहर में एक गांव बचा हुआ नज़र आता था… आपको याद करते हुए कुछ लिखा है – आपको ही नज़र कर रहा हूं…

गोंडा के वरिष्ठ पत्रकार केसी महंथ नहीं रहे। उनके जाने से उनके घर के लोग दुखी होंगे। शहर वाले भी कुछ देर के लिए, पर अफ़सोस, यह ख़बर की दुनिया की बड़ी ख़बर नहीं। क्यों? क्या महज इसलिए कि केसी महंथ ने ज़िंदगी भर बड़े दांव नहीं खेले, वो सितारा बनने के लिए ज़रूरी कवायदों में शामिल नहीं रहे? पर महंथ जी, आप हमारे लिए बेहद ज़रूरी थे. आपके होते हुए उस शहर में एक गांव बचा हुआ नज़र आता था… आपको याद करते हुए कुछ लिखा है – आपको ही नज़र कर रहा हूं…

किसी गांव सा था वो, शहर में गुज़र गया

चण्डीदत्त शुक्ल

गूगल पर केसी महंथ के बारे में कुछ तलाश रहा हूं। यह जानते हुए कि कुछ नहीं मिलेगा। एक भी रिजल्ट नहीं। वैसे, ये बेहद बेशर्मी, आलस्य और अपनी जड़ों से कट जाने वाली हरकत है। पर क्य़ा कहूं। ऐसा ही है। हो सकता है, कल को ये दिन भी आए कि लोग अपने मां-बाप के बारे में भी गूगल पर इन्फो तलाशने लगें। हम अपनी मिट्टी ऐसे ही भूलते जा रहे हैं। आज सुबह ही खबर मिली कि महंथ जी नहीं रहे। वो मां-बाप तो नहीं पर पता नहीं क्या-क्या थे। गोंडा में रहते हुए, जब पत्रकारिता की एबीसीडी पढ़नी चाही तो एक वही थे, जिन्होंने शुरू-शुरू में आतंक नहीं दिखाया। यह नहीं कहा था कि पत्रकार कोई तोप होते हैं, या ये कि तू चीज ही क्या है? इतने ही सीधे-सादे, सच्चे, घर-दुआर वाले प्राणी थे महंथ जी। इतने अपने कि उन्हें `थे' लिखते हुए भी तकलीफ हो रही है… पर वही महंथ साहब, अब नहीं हैं, और जब उन पर कुछ लिखने को मन कचोट रहा है तो कुछ भी याद नहीं आ रहा… न उनका जन्म, न कोई सेलेब्रिटी इन्फो। इस तरह का साधारण क्या होना कि दिखावे की दुनिया में आपके बारे में इन्फॉर्मेशन ही न मिले? कुछ तो जलवे बिखेरते, एमपी-एमएलए-मिनिस्टर-चीफ मिनिस्टर पटाते, अवार्ड-शेवार्ड हासिल करते, बंगला एलाट करवाते…। ख़ैर, महंथ साहब चले गए। गोंडा कचहरी में आपकी गुमटी के पास पुराने बूढ़े मुंशी जी तो फिर बैठेंगे और शायद कोई आपका जूनियर गद्दी संभाले, मुकदमे की पेशियां अटेंड करे, लेकिन खांटी गंवई वाली आपकी मुस्कान कहां मिलेगी?

गोंडा शहर की कुछ पुरानी-धुंधली शामें याद आ रही हैं। सिविल लाइंस में पुराने, पीले रंग का मुरझाया सा एक बड़ा बंगला। उसमें एक कमरा, जिसकी खिड़कियों से छनकर सुबह की रोशनी सकुचाते हुए अंदर आती थी और मेज़ के सामने सीधे-सधे हुए सादगी के साथ बैठे महंथ साहब। सरिता मैगज़ीन में छपे अपने लेखों और कहानियों के बारे में, बेहद विनम्रता से बताते। कोई डींग नहीं, मक्कारी नहीं, कहीं-कोई बड़प्पन नहीं। फैज़ाबाद के जनमोर्चा अखबार के ज़िला गोंडा में सर्वेसर्वा पत्रकार थे। अरसे तक रहे।

लोग इज्ज़त करते थे उनकी। सिर्फ दिखाने के लिए नहीं। दिल से छलक उठने वाली इज्जत।

याद आता है, एक शाम कहने लगे थे – चण्डीदत्त! मक्कारी से हासिल की दौलत नहीं रुकती। ऐसी शोहरत भी नहीं टिकती। उनकी इस बात का मैंने कितना सबक लिया, क्या कहूं पर यह बात तो याद है। आज महंथ जी चले गए हैं, लेकिन उनसे फ्री में मिली पत्रकारिता की ट्रेनिंग एकदम पक्की है, जीवंत है, कभी नहीं छूटेगी। वे नहीं हैं पर वो मिट्टी बाकी है, जो फीचर राइटिंग का वज़ूद बताती है। इन दिनों पढ़ता हूं, किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम की कवरेज लिखते हुए पत्रकारों का फ़ेवरिट वाक्य होता है — और उन्होंने मंत्रमुग्ध कर दिया… या फिर — और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसे मौकों पर महंथ जी की कलम से निकले शब्द चौंका देते हैं। वे लिखते थे, तो उनमें अफसाने होते थे, हमारा समय, उसकी चुनौतियां, गांव-देहात की लोक परंपरा और गीत तक। वे कटकर नहीं रचते थे, शब्द उनके साथी थे। क्योंकि उन्होंने समय जिया था। जाना था कि संबंध क्या होते हैं, क्या होती है मोहल्ले की, शहर की और हमारे कसबों की ज़िंदगी। परंपराओं की तरह होते हैं कुछ चेहरे। कुछ एहसास, कभी नहीं मरते। आप भी याद आते रहेंगे महंथ साहब। आख़िरी सलाम!

Chandi Dutt Shukla के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...