उज्जवल कुमार ने भड़ास4मीडिया को मेल करके सूचित किया है कि वे स्ट्रिंगरों पर शोध कर रहे हैं. उन्हें केस स्टडी के लिए कुछ मामले चाहिए. स्ट्रिंगर के दुख-दर्द के प्रकरण चाहिए. अगर कोई स्ट्रिंगर साथी चाहता हो कि उज्जवल की मदद करे तो नीचे दिए गए उनके नंबर या मेल आईडी पर उनसे संपर्क कर सकता है. उज्जवल कुमार ने अपने मेल में जो लिखा है, वह इस प्रकार है-
सर को प्रणाम
मैं इन दिनों स्ट्रिंगर पर शोध कर रहा हूं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एम.फिल. के तहत यह शोध कर रहा हूं। आपसे आग्रह है कि मुझे इससे संबंधित किसी भी तरह की जानकारी यदि आपके पास हो, तो मुझे मेल कर दें। इसके अतिरिक्त यदि किसी स्ट्रिंगर की विशेष पीड़ा या उनकी निजी पारिवारिक उलझनें, हों तो मुझे मेल करें। मैं इसे केस स्टडी के तौर इस्तेमाल करूंगा।
आपका
उज्ज्वल
09372191119





