लंदन : स्तब्धकारी घटना में बीबीसी टेलीविजन के प्रस्तोता ने एक कार्यक्रम में यह कहकर सनसनी फैला दी कि ब्रिटेन में 24 घंटे की हड़ताल में हिस्सा लेने वाले मजदूरों को उनके परिवार के सामने गोली मार देनी चाहिए। बीबीसी के प्रस्तोता के इस बयान पर उन्हें बर्खास्त करने की जोरदार मांग की गई और अंतत: बीबीसी को इस पर माफी मांगनी पड़ी।
प्रस्तोता जेरेमी क्लार्कसन ने कहा था कि पेंशन कटौती के मुद्दे पर हड़ताल में हिस्सा लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मियों को उनके परिवार के सामने गोली मार देनी चाहिए। टॉप गियर के प्रस्तोता ने बीबीसी के द वन शो में कहा, मैं उन्हें बाहर ले जाता और उनके परिवार के सामने उन्हें गोली मार देता। बहरहाल इस माफी के बाद भी लोगों का गुस्सा थमा नहीं है और ट्रेड यूनियन यूनीसोन ने बीबीसी को क्लार्कसन को बर्खास्त करने की मांग की है। उसने कहा है कि वह पुलिस में इसकी रिपोर्ट करने की सोच रहा है। साभार : जागरण





