Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मालिक के कमीनेपन के कारण तीन महीने से भिखारी की जिंदगी जी रहा हूं

भड़ास वाले यशवंत जी नमस्कार, मैं न्यूज इलेवन में काम करनेवाला एक मामूली कर्मचारी हूं, मन लगाकर काम करता हूं कि महीने के अंत में पैसा मिलेगा, लेकिन इस कंपनी के मालिक के कमीनेपन के कारण तीन महीने से भिखारी की जिंदगी जी रहा हूं। आपसे निवेदन है कि आप मेरे नीचे लिखे पत्र को प्रकाशित करें और चैनल की स्थिति से लोगों को अवगत करायें, ताकि कोई दूसरा अरुप का शिकार न हो पाये, मेरे जैसे कई कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही, लेकिन इस पत्र के प्रकाशन के बाद तसल्ली जरुर मिलेगी।

एक पीड़ित पत्रकार न्यूज इलेवन का

भड़ास वाले यशवंत जी नमस्कार, मैं न्यूज इलेवन में काम करनेवाला एक मामूली कर्मचारी हूं, मन लगाकर काम करता हूं कि महीने के अंत में पैसा मिलेगा, लेकिन इस कंपनी के मालिक के कमीनेपन के कारण तीन महीने से भिखारी की जिंदगी जी रहा हूं। आपसे निवेदन है कि आप मेरे नीचे लिखे पत्र को प्रकाशित करें और चैनल की स्थिति से लोगों को अवगत करायें, ताकि कोई दूसरा अरुप का शिकार न हो पाये, मेरे जैसे कई कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही, लेकिन इस पत्र के प्रकाशन के बाद तसल्ली जरुर मिलेगी।

एक पीड़ित पत्रकार न्यूज इलेवन का

पत्र

न्यूज़ इलेवन की हालत खराब, कर्मचारियों में आक्रोश चरम पर, कभी भी गिर सकता है शटर

अगर आप झारखंड की राजधानी रांची से चलने वाले क्षेत्रीय समाचार चैनल न्यूज इलेवन से जुड़ने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाइये। चैनल की हालत बेहद खराब है और बेचारे कर्मचारी उधार में अपनी जिंदगी काट रहे हैं। हालात ये है कि तीन महीने से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है, सैलरी के नाम पर मिल रहा है तो सिर्फ आश्वासन। पहले एक महीने की सैलरी बकाया थी, फिर दो महीने की और अब हैट्रिक पूरी कर ली है कंपनी के मालिक अरुप चटर्जी ने कर्मचारियों की सैलरी पचाने में।

अरुप के तानाशाह रवैये के आगे कंपनी के सो कॉल्ड अधिकारियों की भी एक नहीं चलती, सब अपने पद के लिए ही लड़ते नजर आते हैं, और उनके बीच फूट का फायदा अरुप उठा रहा है। जनवरी 2013 का हाल बताये तो कर्मचारियों को नवंबर 2012 की ही सैलरी मिली है, वो भी गिने-चुने लोगों को, काम रोकने पर अरुप वैसे कर्मचारियों को सैलरी देता है जो महीने भर खट मरकर 6-8 हजार कमाते हैं, ताकि अरुप का काम न रुके और चैनल चलता रहे। लेकिन इस बार कर्मचारियों ने कमर कस ली है। रिपोर्टर पहले से ही काम नहीं कर रहे हैं और अब बाकी कर्मचारी भी एक साथ हैं। सिर्फ सिटी रिपोर्टर ही नहीं जिले भर के रिपोर्टर भी अब हड़ताल पर उतर आये हैं। बार-बार चेक बाउंस होने से कर्मचारी परेशान हैं।

विज्ञापन का भी बुरा हाल है, कहा तो ये जा रहा है कि रवीन्द्र सहाय के जाने के बाद कंपनी की हालत और खराब हो गयी है, नये छोकरों पर विज्ञापन का जिम्मा है। 26 जनवरी की बात करें तो सिर्फ 70 हजार की कमाई की है कंपनी ने। यहां पिछले 11 महीनों से तीन महीने पर एक बार सैलरी मिल रही है, यानी जिसने अक्टूबर में ज्वाइन किया है उन्हें जनवरी में सैलरी मिलने की आस है। उपर से अरुप कर्मचारियों को धमकी दे रहा है कि मौर्या खाली हो गया, साधना खाली हो गया, मैन पावर की कमी नहीं है, अब आप ही बताइये जो इतने लोगों को पहले से पैसा नहीं दे रहा है वो नये लोगों को क्या देगा, वैसे भी नये ज्वाइन करने वालों का खाता तो तीन महीने बाद ही खुलेगा।

इसी बहाने तीन महीने तक चैनल तो चलेगा ही। तो सोचिये मत अगर आप तीन महीने में एक बार सैलरी लेने के योग्य हैं तो चले आइये न्यूज इलेवन में, स्वागत है आपका, पर इस गुमान में मत रहियेगा कि आप पत्रकारिता कर रहे हैं। खबर ये भी है कि चैनल से एक साथ करीब 20-25 लोग सामूहिक इस्तीफा देने वाले हैं।

भड़ास को [email protected] मेल आईडी से प्राप्त मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...