प्रभात खबर, भागलपुर से खबर है कि सिटी इंचार्ज के रूप में काम कर रहे चीफ सब एडिटर हरेराम ठाकुर ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी की शुरुआत हिंदुस्तान, भागलपुर के साथ करने जा रहे हैं. वे काफी समय से प्रभात खबर से जुड़े हुए थे. इस संदर्भ में हरेराम ठाकुर से बात नहीं हो पाई. हालांकि जब प्रभात खबर के संपादक जीवेश रंजन से पूछा गया तो उन्होंने इस प्रकार की किसी जानकारी होने से इनकार कर दिया.
वैसे बताया जा रहा है कि यहां अंदरुनी तौर पर कुछ ठीक नहीं चल रहा है. संपादक एवं चीफ रिपोर्टर दीपक मिश्र के रवैये से कुछ लोग नाराज भी चल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ रिपोर्टर संजय निधि को हाशिए पर डाल दिया गया है, जबकि उनसे काफी जूनियर समीर को सेकेंड मैन बना दिया गया है. निशि रंजन को सिटी डेस्क का सेकेंड मैन बनाया गया है. इसके बाद से ही अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति बनी रही तो कुछ और लोग प्रभात खबर से जा सकते हैं.





