Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

देश में तेजी से बढ़ रहा है रीजनल चैनलों का बाजार

देश में रीजनल यानी क्षेत्रीय भाषा के टीवी चैनलों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस सेग्मेंट में कारोबारी संभावनाएं और अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क हिन्दी भाषी राज्यों में चैनल विस्तार की योजना बना रहा है।

देश में रीजनल यानी क्षेत्रीय भाषा के टीवी चैनलों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस सेग्मेंट में कारोबारी संभावनाएं और अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क हिन्दी भाषी राज्यों में चैनल विस्तार की योजना बना रहा है।

रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के बिजनेस हेड (लैंग्वेज टीवी) सुनील कुमारन ने बिजनेस भास्कर को बताया कि रीजनल टीवी चैनल का बाजार यानी क्षेत्रीय टीवी चैनलों का बाजार पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है, जिसमें कई मीडिया हाउस पहले से मौजूद हैं। हम इस बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए अगले कुछ महीनों में हिन्दी भाषी क्षेत्रों में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। हम अगले कुछ महीनों में नए बाजारों में प्रवेश की योजना पर कार्य भी कर रहे हैं। हमने हाल ही में बिहार और झारखंड में बिग मैजिक की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में हम पहले से मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि हम क्षेत्रीय भाषाओं के कंटेंट को अपने कार्यक्रमों में प्रयोग कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक दर्शकों को अपने साथ जोड़ सकें। साथ ही गृहणियों और युवाओं के लिए विशेष प्रोग्राम पेश कर रहे हैं। जैसे हाउस वाइफ के लिए 'बिग मेम साहब' टेलेंट शो और 'बिग फेम' शो मुख्य हैं जिनकी शुरुआत हाल में की गई है। डिजिटाइजेशन शुरू होने के बाद टीवी देखने का अनुभव काफी बदला है, जिसका फायदा रीजनल टीवी चैनलों को  हो रहा है।

उनके मुताबिक कुछ वर्ष पहले क्षेत्रीय भाषा के चैनल या प्रोग्राम लोकल केबल नेटवर्क द्वारा दिए जाते रहे हैं, जिसकी गुणवत्ता और रचनात्मकता काफी खराब हुआ करती थी। लेकिन इस बाजार में कई कंपनियों के प्रवेश के बाद कंटेंट और प्रोग्राम की गुणवत्ता अच्छी हुई है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में क्षेत्रीय टीवी चैनल की गुणवत्ता और बाजार काफी अच्छा है। हम इसी की तर्ज पर हिन्दी भाषी क्षेत्र के टीवी चैनलों के बाजार को बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। इस बाजार में अधिक से अधिक कंपनियों का प्रवेश प्रतियोगिता के साथ बाजार को बढ़ाव भी देगा, जिससे विज्ञापनदाता भी इस ओर रुख करेंगे।

हाल में ही विज्ञापनदाताओं का आकर्षण बढ़ा है। मौजूदा समय में मुख्य कंपनियां दूसरे और तीसरे और कस्बाई क्षेत्रों के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए क्षेत्रीय भाषा के चैनल को विज्ञापन देने के लिए चुन रही हैं। उन्होंने कहा कि वे कारोबार को मजबूत करने और हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। हमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब से दर्शकों का काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि बिहार और झारखंड से भी अच्छा प्रतिसाद और कारोबार देखने को मिलेगा। उनके एंटरटेनमेंट चैनल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में हैं।

जहां हम अपने भारतीय दर्शकों को सभी प्रकार के प्रोग्राम का स्वाद दे रहे हैं। बता दें कि श्री अधिकारी ब्रदर्स का रीजनल टीवी चैनल 'दबंग' उत्तर प्रदेश और बिहार में मौजूद है। जानकारों का कहना है कि आनेवाले दिनों में क्षेत्रीय भाषा के चैनलों में प्रतियोगिता तेज हो सकती है। (बिजनेस भास्‍कर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...