Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सोशल मीडिया के पॉवर को समझने में सरकार नाकाम : कपिल सिब्‍बल

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने स्वीकार किया कि सरकार अभी भी सोशल मीडिया के मामले में कमजोर है. उन्होंने कहा, ‘यह एक नया माध्यम है जो तेजी से बढ़ रहा है. हमें नहीं पता की इसके साथ कैसे पेश आया जाए.’ उन्होंने कहा, ‘हमें सोशल मीडिया के पॉवर को समझना होगा. कोई भी सरकार के पास इसके पॉवर की पूरी जानकारी नहीं है और ना ही वो ये जानती है कि इसके साथ कितना संबंध रखा जाए. हालांकि सरकार को इसका उपयोग आवाम को और शक्तिशाली बनाने में करना चाहिए ना कि कमजोर करने में.’ कपिल सिब्बल टाउन हॉल में हेडलाइंस टुडे के कार्यक्रम ‘राइट टू बी हर्ड’ के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे.

हानिरहित ट्विट पर भी मनमानी गिरफ्तारी वाले सेक्शन 66 ए और आईटी एक्ट के लगातार दुरुपयोग किए जाने पर आलोचना का सामना कर रही सरकार की ओर से बोलते हुए सिब्बल ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई गैरकानूनी है जो स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने इसके शीघ्र समाधान का वादा भी किया. उन्होंने कहा, ‘ट्विटर पर सभी को अपनी बातें रखने का हक है. आपको आलोचना करने का अधिकार है और मैं यह वादा करता हूं कि हमारी सरकार आपको परेशान नहीं करेगी. मैं आपको अपना मोबाइन नंबर दूंगा आप उसपर एसएमएस भेज सकते हैं.’

हालांकि सिब्बल ने यह भी कहा, ‘अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि आप किसी फर्जी अकाउंट से ट्विट करें. अगर सरकार पारदर्शिता अपनाती है तो ट्विट करने वालों को भी ऐसा ही करना होगा. इससे इंटरनेट पर अपमानजनक टिप्पणी और आपराधिक ट्रैफिक पर रोक लगेगी.’ इसके साथ ही सिब्बल ने कहा कि सरकार को जबरदस्ती पहचान बताने के कानून को भी संशोधित करना होगा. (आजतक)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...