Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शाहजहांपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

शाहजहांपुर -"हमारा संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहा है और रहेगा"। यह उद्गार उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने शाहजहांपुर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। श्री सिद्दीकी ने कहा कि जिला स्तर से लेकर हर स्तर तक पत्रकारों के लिए उनकी यूनियन ने सरकार से भी कई बार विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष किया और उसके सार्थक परिणाम भी निकले।

शाहजहांपुर -"हमारा संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहा है और रहेगा"। यह उद्गार उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने शाहजहांपुर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। श्री सिद्दीकी ने कहा कि जिला स्तर से लेकर हर स्तर तक पत्रकारों के लिए उनकी यूनियन ने सरकार से भी कई बार विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष किया और उसके सार्थक परिणाम भी निकले।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध है। इसके लिए कुछ समय पूर्व सूचना विभाग द्वारा चिकित्सा कार्ड जारी किए जाते थे। जो कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। ऐसे में पत्रकार संगठन जिला सूचना अधिकारी से अपने चिकित्सा कार्ड बनवाने के लिए प्रयास करें। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों के नि:शुल्क दुर्घटना बीमा की व्यवस्था है। इसके लिए संगठनों को प्रयास करने की आवश्यकता है। शाहजहांपुर जिला इकाई द्वारा अपने सदस्यों का निशुल्क दो लाख का दुर्घटना बीमा कराए जाने पर बधाई दी।

संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्यामबाबू ने कहा कि वह पूरे भारत में जाते हैं तथा विभिन्न प्रांतों में पत्रकारों अलग-अलग समस्याओं से अवगत भी होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रांतों में पत्रकारों को अलग-अलग तरह की सुविधाएं दी गई हैं। उनका प्रयास है कि सभी प्रांतों में पत्रकारों को एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए उनका संगठन प्रयासरत है। इस अवसर पर स्पष्ट आवाज के स्थानीय संपादक एसएन सिंह ने शाहजहांपुर की टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने शाहजहांपुर इकाई के अध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह, महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विनय पांडेय, कोषाध्यक्ष जगेंद्र सिंह, संगठन मंत्री शिवकुमार, मंत्री संजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव संकल्प अग्निहोत्री व अनूप गुप्ता, प्रचार मंत्री चंद्रमणि गुप्ता, विधि सलाहकार अभिषेक गुप्ता, सदस्य मनोज कुमार, नीरज बाजपेई, मुनीष कुमार आर्या, अंकित जौहर, अभिनय गुप्ता, रामविलास सक्सेना, सौरभ गुप्ता को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्य अतिथि श्री सिद्दीकी ने मां सरस्वती के चित्र के समझ दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्दीकी, विशिष्ठ अतिथि श्यामबाबू व आमंत्रित अतिथि एसएन सिंह का वैच व माल्यार्पण कर पत्रकारों ने स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर संगठन के संरक्षक शरद कुमार सिंह, योगेश गुप्ता, संचालक कुलदीप दीपक, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील अग्निहोत्री को प्रतीक चिन्ह भेट कर व माल्यार्पण कर पत्रकारों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवगठित जिला इकाई के अध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार ने कहा कि पत्रकारों के इस संगठन और अधिक मजबूत बनाकर एक मिसाल पेश की जाएगी। उन्होंने यह भी आशा जताई कि आने वाले समय में वह पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब की भी स्थापना कराएंगे। श्री गंगवार ने कहा कि पत्रकारिता दिवस पर वह संगठन के सहयोग से कुछ नया कार्यक्रम कराएंगे, जो स्वयं में अनूठा होगा।

संगठन के प्रांतीय नेताओं के आगमन पर हरदोई रोड कनेंग फार्म पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद श्री सिद्दीकी ने खिरनीबाग में यूनियन के जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली चारू गुप्ता व सत्यमेव जयते के युगल गीत प्रस्तुत करने वाले देवराज वर्मा व ऋषभ सिंह को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन तनवीर खां, महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डा. डीके सोनकर, तिलहर प्रेस क्लब के दयाशंकर शर्मा, मनोज प्रबल, सुरेंद्र सिंघल, अनुराग मिश्रा, वीनूभान सिंह, राजकिशोर, प्रेस क्लब महामंत्री सरदार शर्मा, डा. सुरेश मिश्रा, मो. सलीम खां, अवनीश मिश्रा, सचिन अग्निहोत्री, एमआइ खान, डा. आफताब अख्तर, इम्तियाज अली खां, प्रेम प्रकाश गुप्ता, इरफान ह्यूमन, नरेंद्र त्यागी, विनय गुप्ता, हेमंत डे, अशोक गुप्ता, हामिद फरीदी, सत्येंद्र सिंह शैली, मनीष गुप्ता, विनीत शुक्ला, ओमप्रकाश, विक्की साहू, नेहा दुबे, रोहित यादव, शिशांत शुक्ला, अभिषेक सिंह, जैपाल यादव, अनुज शर्मा, रजत श्रीवास्तव, आदर्श मिश्रा, सुयश सिन्हा, अमरदीप रस्तोगी, राकेश कश्यप, जिला सूचना कार्यालय के महेंद्र यादव, अनिल सैम्युअल, ओमकार व गया प्रसाद आदि सैकड़ों मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...