Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांडा की कंपनी के कसीनो वाले जहाज को गोवा सरकार करेगी नीलाम

पणजी : हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की कंपनी के कसीनो (जुआघर) वाले जहाज को अगर जल्दी ही मंडोवी नदी से स्थानांतरित नहीं किया गया तो गोवा सरकार उसे नीलाम कर देगी। इस जहाज के लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज विधानसभा को यह जानकारी दी। सदन को बताया गया कि गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले जहाज एमवी लीला को राज्य सरकार एक लावारिस जहाज मानकर अपने अधिकार में ले लेगी।

पर्रिकर ने कहा, हम पर्यटन कानून के तहत इस जहाज को अपने अधिकार में लेंगे अैर इसे नीलाम कर देंगे, क्योंकि इसके लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पहले ही इस जहाज को एक कंपनी से दूसरी कंपनी को स्थानांतरित करने का अधिकार हासिल कर चुकी है। उन्होंने कहा, अगर यह जहाज किसी दूसरी कंपनी को बेच भी दिया जाता है तो भी राज्य सरकार इसे जुआघर चलाने का लाइसेंस नहीं देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल छह जुआघरों में से दो (कांडा का एक जुआघर भी शामिल) जुआघर बंद हो चुके हैं, क्योंकि उन्होंने शुल्क का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा, हम इन दोनों जुआघरों के बदले किसी और जुआघर को चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अब राज्य में सिर्फ चार ही जुआघर होंगे। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...