मेरठ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। वो खुद को एक न्यूज चैनल को रिपोर्टर बता रहा था। पत्रकारिता की आड़ में वह पुलिस वालों को भी धमका रहा था। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में चालान कर उसे थाने से ही जमानत पर रिहा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को टीपी नगर में देह व्यापार की सूचनाएं मिली थी। इसके बाद एसओ टीपी नगर ने मंडी चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को दबिश देने के लिए नई बस्ती भेजा।
अनूप ने सूचना के आधार पर जब एक जगह छापेमारी की तो एक युवक, जिसका नाम सोनू बताया जा रहा है, आपत्तिजनक हालत में एक युवती के साथ पकड़ा गया। पुलिस दोनों को पकड़कर चौकी पर ले आई। चौकी पहुंचते ही युवक ने खुद को एक न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसने पुलिसवालों को भी देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने युवती से पूछताछ करने के बाद उसे खतौली भिजवा दिया। पत्रकार सोनू को थाने ले आई। यहां पर पुलिस ने उसका चालान 294 में कर के उसे थाने से ही छोड़ दिया।





