Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

महराजगंज

महराजगंज प्रशासन का कारनामा : बना डाला विदेशी का अधिवास प्रमाण पत्र

महराजगंज। यह देखिये महराजगंज प्रशासन का कारनामा जो एक नेपाली नागरिक का अधिवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जब यह मामला खुला तो जनपद में खलबली मच गयी। जनपद के नौतनवा तहसील के उपजिलाधिकारी, लेखपाल व कानूनगो की रिपोर्ट पर पड़ोसी मुल्क नेपाल के एक नागरिक का अधिवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिसके बारे में खुफिया विभाग के उच्चाधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है। अधिवास प्रमाण पत्र जारी कराने में हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है।

महराजगंज। यह देखिये महराजगंज प्रशासन का कारनामा जो एक नेपाली नागरिक का अधिवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जब यह मामला खुला तो जनपद में खलबली मच गयी। जनपद के नौतनवा तहसील के उपजिलाधिकारी, लेखपाल व कानूनगो की रिपोर्ट पर पड़ोसी मुल्क नेपाल के एक नागरिक का अधिवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिसके बारे में खुफिया विभाग के उच्चाधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है। अधिवास प्रमाण पत्र जारी कराने में हल्का लेखपाल की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है।

समाजसेवी नरसिंह पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को एक पत्र देकर पूरे प्रकरण की जॉच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने एवं अधिवास प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त करने करने की मांग की है। मालूम हो कि पड़ोसी मुल्क नेपाल के भारतीय सीमा से सटे बेलहिया निवासी आबिद खां पुत्र स्व. जमील ने नौतनवा तहसील कर्मियों की मिली भगत से पहले ही जुगौली गॉव सभा से मतदाता पहचान पत्र तो बनवा ही लिया था, उसने पुनः नौतनवा तहसील से अधिवास प्रमाण पत्र भी बनवा लिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब नौतनवा में तैनात एलआईयू के सब इंसपेक्टर द्वारा उससे पासपोर्ट बनवाने के लिये फार्म जॉच की। जॉच के बाद सब इंसपेक्टर ने इस मामले की जानकारी पहले ही उच्चाधिकारियों को मौखिक रूप से दे दी।

मामला प्रकाश में आते ही तहसील कर्मियों एवं अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। लेखपाल ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव एवं कानूनगो रमेश लाल श्रीवास्तव द्वारा दिये गये रिपोर्ट के आधार पर बीते 01. 01. 2013 को उपजिलाधिकारी नौतनवा के हस्ताक्षर से आबिद खान को अधिवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव का नौतनवा तहसील का पूरा कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। जिन्दा व्यक्ति को मृत्यु घोषित करना तथा फर्जी आंकड़े प्रस्तुत करके तमाम लोगों का अधिवास बनाना इनके बांये हाथ का खेल है। यह सालों तक अपने इसी कारनामे के कारण उच्चाधिकरियों द्वारा निलंबित भी किये जा चुके हैं तथा इनका वेतन भी कुछ दिनों तक बाधित किया जा चुका है। बावजूद इसके ये अपने रसूख और पैसे के बल पर नौतनवा तहसील में विगत 15 वर्षों से सेवा कर रहे हैं। विदेशी नागरिक के अधिवास बनाने में भी हल्का लेखपाल ओमप्रकाश लाल और कानूनगो रमेश लाल की भूमिका भी काफी संदिग्ध है। इस प्रकरण पर जब प्रभारी जिलाधिकारी डा. वेदपति मिश्रा को बताया गया तब उन्होंने कहा यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब मामला संज्ञान में आ गया है। दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...