Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

समाचार प्‍लस के पत्रकार साहिल को सपा नेता ने दी जान से मारने की धमकी

: शिकायत के बाद भी पुलिस चुप : संत कबीरनगर से से खबर है कि समाचार प्‍लस चैनल के संवाददाता साहिल खान को सपा नेता ने हाथ-पैर तोड़वाने तथा जान से मारने की धमकी दी है. सपा नेता नगर पंचायत हरिहरपुर का चेयरमैन भी रह चुका है. साहिल खान अपने एक साथी पत्रकार के साथ सपा नेता व पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप उर्फ पप्‍पू शाही के कार्यकाल में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए एक शादी घर के अचानक धराशाई हो जाने की घटना को कवरेज करने पहुंचे थे. तभी पप्‍पू शाही ने साहिल खान को फोन पर हाथ-पैर तोड़ने त‍था वापस बचकर न जाने की धमकी दी.

: शिकायत के बाद भी पुलिस चुप : संत कबीरनगर से से खबर है कि समाचार प्‍लस चैनल के संवाददाता साहिल खान को सपा नेता ने हाथ-पैर तोड़वाने तथा जान से मारने की धमकी दी है. सपा नेता नगर पंचायत हरिहरपुर का चेयरमैन भी रह चुका है. साहिल खान अपने एक साथी पत्रकार के साथ सपा नेता व पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप उर्फ पप्‍पू शाही के कार्यकाल में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए एक शादी घर के अचानक धराशाई हो जाने की घटना को कवरेज करने पहुंचे थे. तभी पप्‍पू शाही ने साहिल खान को फोन पर हाथ-पैर तोड़ने त‍था वापस बचकर न जाने की धमकी दी.

धमकी की घटना से हतप्रभ साहिल ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की. परन्‍तु उनकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई एक्‍शन नहीं लिया है क्‍योंकि मामला सत्‍ता पक्ष से जुड़ा हुआ है. रवींद्र प्रताप की धमकी के बाद से पत्रकारों में नाराजगी है. उनका कहना है कि धमकी देने वाले सपा नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन का रास्‍त भी अख्तियार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे.

साहिल खान ने इस पूरे घटना क्रम के बारे में बताया कि बीते 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे मेरे सहयोगी पत्रकार शक्ति श्रीवास्तव उर्फ़ बाबुल, जो सामना टीवी स्थानीय चैनल के मालिक हैं, के मोबाइल पर संत कबीर नगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर से फोन आया कि वार्ड नंबर 6 सवापार में लगभग 4 वर्ष पहले पूर्व चेयरमैन तथावर्तमान सभासद रवीन्द्र प्रताप उर्फ़ पप्पू शाही के कार्यकाल लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया शादी घर सुबह छह बजे अचानक धराशायी हो गया है. हालांकि इसमें गनीमत यह रही कि इस बिल्डिंग में शादी विवाह का कोई कार्यक्रम नहीं था, अन्‍यथा बड़ी घटना हो सकती थी.

साहिल का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वे लोग घटना स्‍थल पर पहुंच गए तथा इसका कवरेज करने लगे. इसके बाद मैंने अपने फोन से सपा नेता रवींद्र प्रताप के मोबाइल पर संपर्क किया तथा इतना पूछा कि ये शादी घर कब तथा कितनी लागत से बना था तो उन्‍होंने गुस्‍से में यह कहकर फोन काट दिया कि मुझे नहीं मालूम. उसके बाद मैं वापस लौटने लगा तो रवींद्र शाही ने अपने मोबाइल से फोन किया तथा गाली देते हुए कहा कि अभी तुमको घेरवाकर तुम्‍हारा हाथ-पैर तोड़वाता हूं. तुम यहां से बचकर वापस नहीं जा पाओगे.

साहिल ने बताया कि इसके बाद हम लोग किसी तरह वापस जिला मुख्‍यालय लौटे. इसके बाद मैंने इस घटना की लिखित शिकायत संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक रामपाल को दिया. लेकिन अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. क्‍योंकि वो सत्‍ता पक्ष के नेता हैं. जिस तरह सपा के शासन काल में पत्रकार तक को जान से मारने की धमकी मिल रही है, उससे ऐसा लगता है कि प्रदेश में अब कोई भी सु‍रक्षित नहीं है. हालांकि साहिल का कहना है कि इतना सब होने के बाद भी वे डरने वाले नहीं हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...