हरियाणा में अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए आज समाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी अखबारों को काफी पीछे छोड़ दिया है. आज समाज सर्कुलेशन में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी द ट्रिब्यून से लगभग दोगुना अधिक पर पहुंच चुका है. आज समाज के पाठकों की संख्या छह लाख से ऊपर पहुंच गई है. समूह संपादक अजय शुक्ला के नेतृत्व में यह अखबार अपने सभी प्रतिद्वंद्वी अखबारों से काफी आगे निकल चुका है. हरियाणा एवं चंडीगढ़ में यह अखबार लोगों की पहली पसंद बनने के बाद सर्वाधिक लोगों की पसंद बनता जा रहा है.
आईआरएस की तीसरी तिमाही में अखबार के पाठकों की संख्या 6 लाख से ऊपर पहुंच गई है. जबकि आज समाज के निकटतम प्रतिद्वंद्वी द ट्रिब्यून के पाठकों की संख्या 3 लाख 20 के पास है. वहीं दैनिक भास्कर 1 लाख 60 हजार और अमर उजाला 85 हजार के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. नीचे एबीसी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट.










