: अपडेट : रास बिहारी को हटाया गया : नेशनल दुनिया से खबर है कि आलोक मेहता को अब एडिटोरियल डाइरेक्टर बनाकर हाशिए पर डाल दिया गया है. खबर है कि यहां पर वरिष्ठ पत्रकार कुमार आनंद ग्रुप एडिटर बनकर आ रहे हैं. वे अगले कुछ दिनों के भीतर अखबार ज्वाइन कर लेंगे. कुमार आनंद अभी तक समाचार एजेंसी भाषा के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने भाषा से इस्तीफा दे दिया है. इनके ग्रुप एडिटर बनने की नोटिस भी कार्यालय में चस्पा कर दी गई है.
कुमार आनंद लंबे समय से दिल्ली की पत्रकारिता में अपना झंडा गाड़े हुए हैं. वे जनसत्ता को लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा वे सहरा और हिंदुस्तान के साथ भी काम कर चुके हैं. माना जा रहा है कि इनके आने के बाद आलोक मेहता एंड कंपनी को और तरीके से किनारे लगाया जाएगा. इसी क्रम में खबर है कि नेशनल दुनिया में अब तक मेट्रो एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे तथा आलोक मेहता के खासमखास माने जाने वाले रास बिहारी को हटा दिया गया है. साथ ही मेट्रो एडिटर का पद भी खतम कर दिया गया है. मेट्रो एडिटर की उनकी जगह ब्यूरो हेड का पद बनाकर उसकी जिम्मेदारी मनोज वर्मा को दे दी गई है.






