लंदन। मॉडल नाओमी कैम्पबेल ने एक ब्रिटिश अखबार के झूठे दावों पर किया गया केस जीत लिया। अखबार ने दावा किया था कि वह अपने पार्टनर के जन्मदिन पर भारत में हाथियों का पोलो मैच आयोजित करवाएंगी। डेली टेलीग्राफ ने नवंबर महीने में एक लेख छापा था कि वह जोधपुर में अपने साथी वाल्दिमिर डोरोनिन के 50वें जन्मदिन पर एक पोलो टूर्नामेंट आयोजित करवाएंगी। इस लेख से पुश कल्याण कार्यकर्ताओं ने कैंपबेल की काफी आलोचना करी थी।
कैम्पबेल के वकील के मुताबिक लंदन हाई कोर्ट में दलील दी कि खबर सही नहीं है और अखबार ने बिना किसी प्रमाण ने इसको छाप दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि लेख भारतीय प्रेस में भी खूब छपा। इसके कारण कैम्पबेल की दुनिया में नकारात्मक छवि पेश हुई। इस खबर पर डेली टेलीग्राफ के पब्लिशर ने कहा कि अखबार ने इस पर अपनी माफी मांग ली है। 42 वर्षीय मॉडल ने अपने बयान में कहा कि यह खबर कभी छपनी ही नहीं थी क्योंकि यह महज कल्पना थी। पर अब जब अखबार ने माफी मांग ली है तो में इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। अखबार ने नियम के मुताबिक एक मामूली जुर्माना कैम्पबेल को दिया है। (एजेंसी)





