नेशनल दुनिया में प्रदीप सौरभ ने आज अपना कार्यभार ज्वाइन कर लिया. एसबी मीडिया के चेयरमैन शैलेंद्र भदौरिया ने प्रदीप सौरभ को पदभार ग्रहण कराया तथा न्यूज रूम में सबसे परिचय कराया. साथ ही घोषणा भी की कि अब अखबार का सारा कामधाम प्रदीप सौरभ ही देखेंगे. इसके निर्णय ही अखबार में मान्य होंगे. इसी दौरान कुमार आनंद के ग्रुप एडिटर बन कर आने की जानकारी दी गई. इसके साथ ही यह तय हो गया कि एडिटोरियल डाइरेक्टर बनाकर आलोक मेहता को जिम्मेदारी विहीन कर दिया गया है.
दूसरी तरफ नेशनल दुनिया, गाजियाबाद से खबर है कि आलोक मेहता के बहुत ही खास माने जाने वाले रवि अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है. वे गाजियाबाद के प्रभारी थे. रवि नईदुनिया में भी आलोक मेहता के साथ थे. इनके अलावा मदन पांचाल तथा महमूद ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है. फिलहाल इन लोगों ने कहीं ज्वाइन नहीं किया है. समझा जा रहा है कि अब इन लोगों को आलोक मेहता के अगले कदम का इंतजार है.






