न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक डा. एमआर गौड़ की दूसरी पुण्यतिथि पर 10 फरवरी को दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा और मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में स्व. गौड़ के अतिरिक्त मीडिया से जुड़े सचिन विजय सिंह, आजतक के संवाददाता रहे रवि भारती, न्यूज एक्सप्रेस के क्राइम एंकर रहे राघवेंद्र मुदगल, आजतक से जुड़े रहे कमल शर्मा, हरिभूमि से जुड़े रहे राजेंद्र चौधरी एवं जी न्यूज से जुड़े रहे प्रदीप रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. ये सभी पत्रकार असमय काल के गाल में समा गए थे.
श्रद्धांजलि सभा गाधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित की गई है. सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ क्राइम जर्नलिस्ट संजीव चौहान, प्रोफेसर अस्मिता मिश्रा, पत्रकार राजीव निशाना, डा. दिलीप कुमार, डे आफ्टर के संपादक सुनील डांग एवं संदीप मारवाह मौजूद रहेंगे. इस दौरान एनएआई पत्रकारिता कार्यशाला का भी आयोजन करेगा, जिसमें कई मीडिया संस्थानों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे. कार्यशाला में महिला शक्ति, न्यू मीडिया, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर आधारित होगी. यह कार्यशाला एक बजे से लेकर पांच बजे तक चलेगी.





