आज समाज में डीएनई रहे पीयूष शर्मा ने अपनी नई पारी पंजाब केसरी के साथ शुरू की है. उन्होंने चंडीगढ़ में कंटेंट एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीयूष आज समाज में भी कंटेंट एडिटर की भूमिका निभा रहे थे. अपने करियर की शुरुआत 2004 में दैनिक भास्कर से शुरू करने वाले पीयूष अमर उजाला, जनसत्ता व राज एक्सप्रेस को अपनी सेवाएं दीं. राज एक्सप्रेस, भोपाल से इस्तीफा देने के बाद वे दुबारा हरियाणा में दैनिक भास्कर से जुड़े. यहां से इस्तीफा देने के बाद आज समाज पहुंच गए थे.
आज समाज, अंबाला से खबार है कि ललित कुमार, योगराज और विजय गौड़ ने इस्तीफा दे दिया है. ललित डेस्क पर कार्यरत थे जबकि योगराज और विजय रिपोर्टिंग में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. ललित ने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के साथ अंबाला में ही शुरू की है. उन्हें सब एडिटर बनाकर डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं योगराज एवं विजय ने अपनी नई पारी पंजाब केसरी के साथ चंडीगढ़ में शुरू की है. दोनों को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.





