सहारा से खबर है कि नोएडा में तैनात सिस्टम इंजीनियर संजय पाठक का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है. वे इसके पहले भी गोरखपुर में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे. उपेंद्र राय के दौर में उन्हें नोएडा बुला लिया गया था. अब स्वतंत्र मिश्रा ने उन्हें एक बार फिर गोरखपुर भेज दिया है. सहारा में ऐसी चर्चा है कि संजय को बनारस यूनिट का हेड बनाया जा सकता है. फिलहाल बनारस के यूनिट हेड की जिम्मेदारी मुमताज देख रहे हैं. हालांकि इसके अतिरिक्त देवकी नंदन के भी बनारस यूनिट के हेड बनने की खबरें आ रही हैं. माना जा रहा है कि राष्ट्रीय सहारा बनारस में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है.





