बरेली से खबर आ रही है कि हिंदुस्तान के लिए लम्बे समय तक रिपोर्टिंग करने वाले तौकीर हैदर ने अपनी नई पारी अमर उजाला, मुरादाबाद के साथ शुरू की है. पिछले दिनों ही हिंदुस्तान से उनका नाता खतम हो गया था. उन्हें मुरादाबाद में भी रिपोर्टर बनाया गया है. बरेली से ही दूसरी खबर है कि चंद्रकांत त्रिपाठी के अखबार नमस्कार बरेली के सिटी चीफ रहे विनीत सिंह ने दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. उन्हें डेस्क पर लाया गया है.
न्यूज पोर्टल सीएमजीटाइम्स को लांच हुए अभी कुछ समय भी नहीं हुए कि इसके संपादक अमल कुमार श्रीवास्तव ने इसे छोड़ दिया है. हाल ही में बनारस से शुरू हुए इस मीडिया पोर्टल ने कुछ ही समय में मीडिया जगत में अपनी एक शाख बना ली थी. परन्तु प्रबंधन की नीतियों एवं वैचारिक मतभेदों के कारण अमल ने इस पोर्टल का संपादक पद छोड़ दिया. माना जा रहा है कि कई और लोग भी यहां से अपना नाता तोड़ेंगे.





