Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया पर सरकारी नियंत्रण सबसे खराब स्थिति होगी

चेन्नई : मीडिया पर नियंत्रण की चौतरफा मांगों के बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश जेएस वर्मा ने कहा है कि इससे अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जस्टिस वर्मा ने मीडिया पर सरकारी नियमन की संभावना को सबसे बदतर स्थिति करार दिया। न्यूज ब्राडकास्टिंग स्टैंडर्डस अथॉरिटी (एनबीएसए) के चेयरमैन वर्मा ने फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कंटेंट रेगुलेशन विषय पर बोलते हुए यह बात कही। वर्मा ने आगाह किया कि बगैर बाहरी दखल के प्रेस की आजादी बनी रहना जरूरी है जिससे मीडिया में भागीदारी सुनिश्चित रहे।

उन्होंने कहा कि नियमन की कवायद को देखते हुए मीडिया प्रेस की आजादी को मिल रही सबसे कठिन चुनौती से जूझ रहा है जो अंतत: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असर डालेगा। स्वनियमन की वकालत करते हुए जस्टिस वर्मा ने कहा कि अगर सरकार दखल देकर मीडिया के नियमन का काम करेगी तो इससे बदतर स्थिति कुछ और नहीं हो सकती। केंद्रीय मंत्री शरद पवार को पड़े तमाचे की घटना का जिक्र करते हुए वर्मा ने कहा कि उन्हें सिर्फ एक तमाचा पड़ा मगर टीवी में उन्हें कितनी बार थप्पड़ मारे गए। क्या यह सनसनी नहीं है। मीडिया ट्रायल पर उन्होंने कहा कि जो कुछ अदालतों में होता है उससे कहीं ज्यादा स्टूडियो में बैठे बैठे हो रहा है। उन्होंने न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे से बाहर रखने की वकालत की लेकिन जजों की जवाबदेही की हिमायत की। उन्होंने कहा कि मीडिया को पूर्वाग्रहों से दूर रहकर खबरों को जनता के सामने पेश करना चाहिए। साभार : एजेंसी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...