टीवी न्यूज इंडस्ट्री के चर्चित और वरिष्ठ पत्रकार अजीत साही ने अपनी नई पारी तहलका के साथ शुरू की है. उन्हें समूह में एडिटर एट लार्ज बनाया गया है. इसके पहले वे सी न्यूज वोटर्स सर्विस में एडिटर के रूप में जुड़े हुए थे तथा बीते साल दिसम्बर में इस्तीफा दे दिया था. इन दिनों स्वतंत्र तौर पर काम कर रहे थे. पत्रकारिता के बेहद उर्जावान व क्षमतावान लोगों में शुमार किए जाने वाले अजीत साही की तहलका के साथ यह दूसरी पारी है. टीवी9 ज्वाइन करने से पहले वे तहलका के साथ ही जुड़े हुए थे.
अजीत शाही के नेतृत्व में जागरण समूह के न्यूज चैनल 'चैनल7' की लांचिंग हुई थी, जिसे बाद में राघव बहल को बेच दिया गया और इसका नाम 'आईबीएन7' कर दिया गया. भारत में टीवी न्यूज की शुरुआत के स्तंभों में माने जाते हैं अजीत साही. इलाहाबाद के रहने वाले अजीत शाही ने तहलका के अपने पहले कार्यकाल के ढाई वर्षों में जिस तरह की बेहतरीन रिपोर्टिंग की, वह उनके ही बूते की बात थी. अजीत साही स्टार न्यूज, राइटर इंडो एशियन न्यूज सर्विस के साथ भी काम कर चुके हैं.





