Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुप्रीम कोर्ट में एफटी टाइटल विवाद पर आज एवं मजीठिया वेज बोर्ड पर सुनवाई कल

ब्रिटेन के पीयर्सन के स्‍वामित्‍व वाले फाइनेंसियल टाइम्‍स और भारत की बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की टाइम्‍स पब्लिशिंग हाउस के बीच फाइलेंसियल टाइम्‍स के टाइटल विवाद की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बीसीसीएल और एफटी के बीच 1993 से ही यह विवाद का प्रमुख मुद्दा रहा है.

ब्रिटेन के पीयर्सन के स्‍वामित्‍व वाले फाइनेंसियल टाइम्‍स और भारत की बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की टाइम्‍स पब्लिशिंग हाउस के बीच फाइलेंसियल टाइम्‍स के टाइटल विवाद की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बीसीसीएल और एफटी के बीच 1993 से ही यह विवाद का प्रमुख मुद्दा रहा है.

सन 2001 में एफटी ने बेनेट कोलमैन के खिलाफ केस दायर करके आरोप लगाया था कि उसने द इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स के साथ एफटी को सप्‍लीमेंट के तौर पर प्रकाशित किया, जो भारत में फाइनेंसियल ट्रेडमार्क का उल्‍लंघन है.  इसी मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होनी है. आरएनआई में भी टाइम्‍स पब्लिशिंग हाउस ने 1991 में दिल्‍ली से फाइनेंशियल टाइम्‍स टाइटल का रजिस्‍ट्रेशन करवाया था.

दूसरी तरफ लम्‍बे समय से अपने अपने संस्‍थानों में मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का इंतजार कर रहे पत्रकार तथा गैर पत्रकारों के लिए मंगलवार का दिन महत्‍वपूर्ण है. लम्‍बे समय से टलते आ रहे वेज बोर्ड की सिफारिश लागू करने के मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में फाइनल सुनवाई होनी है. आनंद बाजार पत्रिका बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के बीच चल रहे इस मामले में 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाना था, परन्‍तु अखबार के अधिवक्‍ताओं के आग्रह पर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 5 फरवरी तक बढ़ा दी थी.

उल्‍लेखनीय है कि बीते साल 21 सितंबर को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आठ जनवरी की तिथि तय की थी. कोर्ट ने प्रबंधन को कर्मचारियों को अंतरिम व्यवस्था के रूप में अतिरिक्त भुगतान करने पर विचार का सुझाव भी दिया था. परन्‍तु प्रबंधकों ने ऐसा नहीं किया. सरकार ने मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों के बारे में 11 नवंबर, 2011 को अधिसूचना जारी की थी. जिसके बाद एबीपी समूह, राजस्‍थान पत्रिका समेत कई संस्‍थानों ने इन सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...