आज समाज, चंडीगढ़ से इस्तीफा देने वाले एचआर हेड रवि डरार ने अपनी नई पारी एनसीआर में किसी बड़ी कंपनी के साथ शुरू की है. रवि ने पिछले दिनों ही आज समाज से इस्तीफा दिया था. आज समाज से दूसरी खबर है कि मार्केटिंग हेड मनोज बैहाक ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. मनोज के जाने के बाद मार्केटिंग की जिम्मेदारी सुलेश गोस्वामी को दे दी गई है.
हिंदुस्तान, कानपुर से इस्तीफा देने वाले कुणाल मिश्र ने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, बांसवाड़ा से शुरू की है. उन्हें यहां पर सब एडिटर बनाया गया है. कुणाल हिंदुस्तान में अपकंट्री डेस्क पर कार्यरत थे. कुणाल की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.





