अफ़्रीकी देश यूगांडा में बंदूकधारियों ने रवांडा के एक प्रमुख पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है. चार्ल्स इंगाबीरे नाम का ये पत्रकार रवांडा की सरकार का आलोचक था. इंगाबीरे एक समाचार वेबसाइट के संपादक थे. पत्रकारों के एक संगठन 'रिपोटर्स विदाउट बॉर्डर्स' ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि रवांडा के निर्वासित पत्रकार यूगांडा में हमेशा से ख़तरे में रहते आए हैं. साभार : बीबीसी





