छत्तीसगढ़ के पत्रकार एवं तहलका के राज्य ब्यूरो राजकुमार सोनी के खिलाफ एक मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है. मामला एक खबर लिखने से जुड़ा हुआ है. राजकुमार सोनी ने रायपुर की मीडिया से संबंधित एक खबर लिखी थी, जिसमें इन लोगों के कार्यकलापों पर सवाल उठाया गया था. इसी मामले में प्रफुल्ल पारे की तरफ से राजकुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.
इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए राजकुमार सोनी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. जबकि अगर खबर से किसी के मान सम्मान को ठेस पहुंचा है तो उस पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था, परन्तु पुलिस ने आईटी एक्ट समेत कई मामले लाद दिए. साथ ही इनके घर पर छापामारी करके इनका कम्प्यूटर जब्त कर लिया गया. जांच पड़ताल के बाद 11 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है.