वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार दिनेश अग्रहरि पर्ल्स न्यूज नेटवर्क्स की बिजनेस पत्रिका मनी मंत्र से जुड़ गए हैं। दिनेश अग्रहरि ने यहां एसोसिएट एडिटर के रूप में मंगलवार को ज्वाइन किया। एक दशक से ज्यादा का पत्रकारीय अनुभव रखने वाले अग्रहरि इसके पहले दैनिक भास्कर, नईदुनिया और इकनोमिक टाइम्स जैसे प्रमुख संस्थानों में काम कर चुके हैं।





