बडवानी : मध्यप्रदेश में बडवानी जिले के सेंधवा में एक दैनिक अखबार के संवाददाता को पीटने के आरोप में शिक्षक और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार बडवानी शहर की महावीर कालोनी में नाली निर्माण एवं खबर को लेकर पत्रकार रमन बोरखड़े का कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिस पर सरकारी शिक्षक सिलदार वसने, कृषि उपज मंडी में कार्यरत कर्मचारी देवी सिंह थनवार और संजय नाम के युवक ने पत्रकार को पीट दिया.
रमन ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा इसकी जांच कर रही है. इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है.






