: अपडेट : चंडीगढ़। चंडीगढ़ कार्यलय इन दिनों भगदड़ मच गई है। छह फरवरी को भास्कर को बड़ा झटका तब लगा जब यहां के सिटी हेड न्यूज एडिटर दर्पण चौधरी ने अचानक अखबार को नमस्ते कर गया। दर्पण चौधरी की गिनती वरिष्ठ पत्रकारों में की जाती है। बताया जा रहा है कि दर्पण ने अपनी नई पारी पंजाब केसरी के साथ शुरू की है। उन्हें यहां भी एनई पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि तीन अन्य वरिष्ठ भी यहां से इस्तीफा दे सकते हैं।
इसको देखते हुए प्रबंधन ने फील्ड से स्टाफ बुलाना शुरू कर दिया है। छह फरवरी को हरियाणा यमुनानगर के ब्यूरो चीफ मनोज ठाकुर के बारे में खबर है उन्हें चंडीगढ़ बुलाया जा सकता है। उन्होंने अपना तबादला चंडीगढ़ करवाने के लिए प्रबंधन से गुजारिश की है। हालांकि अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। लगातार भगदड़ को देख भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल, निदेशक पवन अग्रवाल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। काम से ज्यादा एक दूसरे की शिकायतों का मंजर ज्यादा हो गया है। भास्कर का सरकुलेशन भी लगातार गिर रहा है।