श्री न्यूज से खबर है कि राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे चैनल में एक्जिक्यूटिव एडिटर थे. वे लंबे समय से चैनल से जुड़े हुए थे. सूत्रों का कहना है कि श्री मीडिया में नए लोगों के आ जाने के बाद से ही राजेंद्र प्रसाद मिश्रा यानी आरपीएम अपने को असहज पा रहे थे. जिसके बाद उन्होंने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. आरपीएम की गिनती अच्छे टीवी पत्रकारों में की जाती है. हालांकि श्री न्यूज चैनल में उनका नाम कुछ विवादों में भी आया था. इसके बावजूद चैनल उनके नेतृत्व में ठीक ठाक चल रहा था.






