Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राजस्‍थान के बहरोड़ में संपादक पर जानलेवा हमला

 

राजस्थान में बहरोड़ कस्बे के स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र 'राठ समर' के संपादक हनुमान गोयल पर समाचार प्रकाशित करने से नाराज केमिकल फैक्ट्री वालों ने अपने 8-10 गुण्डों से उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गौरतलब है कि बहरोड़ के सोतानाला स्थित अम्बे केमिकल फैक्ट्री के प्रदूषण से किसानों की 80 बीघा सरसों चने की फसल बर्बाद हो गई थी। इस खबर को 'राठ समर' ने प्रमुखता से उठाया था। 

 

राजस्थान में बहरोड़ कस्बे के स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र 'राठ समर' के संपादक हनुमान गोयल पर समाचार प्रकाशित करने से नाराज केमिकल फैक्ट्री वालों ने अपने 8-10 गुण्डों से उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गौरतलब है कि बहरोड़ के सोतानाला स्थित अम्बे केमिकल फैक्ट्री के प्रदूषण से किसानों की 80 बीघा सरसों चने की फसल बर्बाद हो गई थी। इस खबर को 'राठ समर' ने प्रमुखता से उठाया था। 
खबर प्रकाशित होते ही बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह यादव, बस्तीराम यादव, एसडीएम सुरेश यादव सहित पर्यावरण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारियों ने दौरे किए और फैक्ट्री में भारी कमियां पाई, कार्रवाई होने के भय तथा समाचार प्रकाशित होने की झुंझुलाहट में फैक्ट्री वालों ने संपादक को जान से मारने की साजिश रची। कल अलवर एसपी उमेश चन्द्र दत्ता को संपादक हनुमान गोयल मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दत्ता ने तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए, बहरोड थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले की जांच एसआई संजय पुनिया कर रहे हैं। 
 
संपादक पर हुए कातिलाना हमले की सभी स्थानीय राजनीतिक दलों ने नेताओं, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों ने निंदा की है तथा प्रशासन से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विदित रहे कि पहले भी ईटीवी संवाददाता अश्विनी यादव पर समाचारों को लेकर कातिलाना हमला हो चुका है। झुंझुनू प्रेस क्लब के महासचिव रमेश सर्राफ ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुये कहा है कि पत्रकार पर हमला करना लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि दोषी के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाए।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...