Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सीसीएल में भोजपुरी दंबगों ने चेन्‍नई राइनोज को हराया

: आदित्‍य ने खेली विजयी पारी : उदय भी चमके : सीसीएल में पहली बार शामिल हुई भोजपुरी फिल्म इंडस्‍ट्री की टीम भोजपुरी दबंग ने शनिवार को अपने पहले ही मैच में तमिल फिल्म इंडस्‍ट्रीज़ की टीम को हराकर एक इतिहास को जन्म दिया है. आम तौर पर हलके में ली जा रही भोजपुरी दबंग की दबंगई से सीसीएल की बाकी टीमों में अब भोजपुरी दबंग का आतंक है. चर्चित चेहरों की नाकामी के बीच भोजपुरी दबंग के आदित्य के उदय से यह कयास लगाया जाने लगा है कि भोजपुरी दबंग बाकी मैच में भी अपनी दबंगई दिखायेगी. 

: आदित्‍य ने खेली विजयी पारी : उदय भी चमके : सीसीएल में पहली बार शामिल हुई भोजपुरी फिल्म इंडस्‍ट्री की टीम भोजपुरी दबंग ने शनिवार को अपने पहले ही मैच में तमिल फिल्म इंडस्‍ट्रीज़ की टीम को हराकर एक इतिहास को जन्म दिया है. आम तौर पर हलके में ली जा रही भोजपुरी दबंग की दबंगई से सीसीएल की बाकी टीमों में अब भोजपुरी दबंग का आतंक है. चर्चित चेहरों की नाकामी के बीच भोजपुरी दबंग के आदित्य के उदय से यह कयास लगाया जाने लगा है कि भोजपुरी दबंग बाकी मैच में भी अपनी दबंगई दिखायेगी. 

शनिवार को केरल के कोच्ची में भीड़ भाड़ वाले स्टेडियम में मैच शुरू होने के पहले चेन्नई राइनोज की टीम में गजब का जोश था और भोजपुरी दबंग की टीम में आत्मविश्वास. मैच शुरू हुआ और चेन्नई राइनोज ने भोजपुरी दबंग के गेंदबाजों की जम कर धुनाई की. रही सही कसर पूरी कर दी निरहुआ ने, जिन्होंने मैच के आखिरी ओवर में 30 रन दे दिया और चेन्नई राइनोज की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 186 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया. इतने बड़े स्कोर के बनने से भोजपुरी दबंग के समर्थकों के बीच काफी निराशा थी, यह निराशा तब और बढ़ गयी जब ओपनर प्रवेश लाल बिना खाता खोले चलते बने. दुसरे छोर पर खड़े कप्तान मनोज तिवारी के चहेरे पर भी निराशा के बादल मंडराने लगे. उनका साथ देने आये अजय शर्मा ने आते ही अपनी दबंगई दिखाई, लेकिन मनोज तिवारी के आउट होते ही वो भी हताश दिखे, लेकिन आउट होने के पहले तक वो ताबड़तोड़ 25 रन ठोक चुके थे. 
 
अब सारा दारोमदार बचा था उदय तिवारी और आदित्य ओझा पर. आदित्य ने उदय का साथ दिया और उदय ने चौके छक्के की झड़ी लगा दी. उनका स्कोर जब पचास का आंकड़ा को छूने ही वाला था तब वो अप्रत्याशित रूप से गलत शॉट खेलकर आउट हो गए. उदय ने 21 गेंद पर 49 रन की ना सिर्फ महत्वपूर्ण पारी खेली बल्कि एक तरफ़ा मैच को कांटे का बना दिया. अब आदित्य की बारी थी, उनका साथ देने आये निरहुआ, लेकिन वो 10 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए, लेकिन तब तक आदित्य ने मैच का रुख ही पलट दिया. आदित्य ने विजयी शॉट लगाया और भोजपुरी दबंग को जीत दिला दी. उन्होंने 36 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली और बिना आउट हुए चेन्नई राइनोज के मुंह से जीत को छीन कर पेवेलियन लौटे. उन्हें मैन ऑफ़ द मैच से नवाजा गया. कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि आदित्य ओझा और उदय तिवारी के अदम्य साहस और आत्मविश्वास ने चेन्नई राइनोज के खौफ को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, बल्कि अन्य टीमों के लिए खुद एक खौफ बन और इस तरह भोजपुरी दबंग के आदित्य (सूरज) का उदय हुआ. 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...