Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

यूपी में पांच दर्जन आईपीएस बदले, प्रवीण कुमार डीजीपी कार्यालय से संबद्ध

प्रदेश सरकार ने राज्‍य के पांच दर्जन से ज्‍यादा अधिकारियों का तबादला किया है। माना जा रहा है कि कानून व्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए शासन ने ये तबादले किए हैं। कानून व्‍यवस्‍था में संभालने में  असफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों पर शासन ने गाज गिराई है। गौतमबुद्धनगर के एसएसपी प्रवीण कुमार को हटाकर प्रतिक्षारत कर दिया गया है। प्रवीण कुमार के साथ कई अन्‍य आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

प्रदेश सरकार ने राज्‍य के पांच दर्जन से ज्‍यादा अधिकारियों का तबादला किया है। माना जा रहा है कि कानून व्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए शासन ने ये तबादले किए हैं। कानून व्‍यवस्‍था में संभालने में  असफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों पर शासन ने गाज गिराई है। गौतमबुद्धनगर के एसएसपी प्रवीण कुमार को हटाकर प्रतिक्षारत कर दिया गया है। प्रवीण कुमार के साथ कई अन्‍य आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह को सीतापुर स्थानान्तरित कर दिया गया है, जबकि नितिन तिवारी को उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नितिन तिवारी इससे पूर्व मैनपुरी, बिजनौर व जालौन में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं तथा दो वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर में सीओ जानसठ के रूप में कार्यरत थे। सौरभ माथुर को गौतमबुद्धनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार को प्रतीक्षारत रखा गया है। 
 
गोविन्द अग्रवाल को हरदोई का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि आकाश कुलहरी को बरेली का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुभाष सिंह बघेल अमरोहा के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किये गये हैं, जबकि दीपक राय मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं। राजू बाबू सिंह बागपत, राजेन्द्र प्रसाद पांडे शामली पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार राघव हापुड, श्रीकांत सिंह मैनपुरी, वीके गर्ग हाथरस, अपर्णा कासगंज, शिव सागर सिंह फतेहपुर, शिव शंकर सिंह कौशाम्भी, अब्दुल हमीद महोबा, उदय शंकर जायसवाल बांदा, दलीप कुमार महाराजगंज, श्रीपर्णा गांगुली सिद्धार्थनगर, राकेशचन्द शाहू श्रावस्ती, उमेश चन्द श्रीवास्तव गाजीपुर, दिनेशचन्द दूबे को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
 
अलंक्रता सिंह को अमेठी का पुलिस अधीक्षक, कृपाशंकर सिंह को कानपुर देहात में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। किरण एस को सुल्तानपुर, डीपी श्रीवास्तव को अम्बेडकर नगर, वीके चौधरी को गौरखपुर, राजेश कुमार पांडेय को रायबरेली, अमित पाठक को अलीगढ, अजय कुमार मिश्रा को वाराणसी, जोगेन्द्र सिंह फतेहगढ़, वीके दीक्षित जालौन, राकेश सिंह फिरौजाबाद, अनिल राय प्रतापगढ, शरद सचान चंदौली तथा अरविंद सिंह आजमगढ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं।
 
नीलाम्जा चौधरी को मुरादाबाद, विजय कुमार यादव को सहारनपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, शामली पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा सेनानायक तथा दीपिका गर्ग तिवारी को 23वीं वाहिनी सेनानायक के पद पर भेजा गया है। श्री प्रेम नारायण, रविशंकर छवि, राकेश प्रधान, प्रवीण कुमार, हैप्पी गुप्तन, महेश कुमार मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार दास, एम डी कर्णधार, ज्ञानेश्वर तिवारी, मोहित गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, आशुतोष कुमार, एन कोलान्ची, जीपी कन्‍नौजिया, कृष्ण मोहन और बीडी पालसन को पुसिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...