Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक सहाफत पर हमला : पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया

लखनऊ में उर्दू अखबार सहाफत पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस उसके मोबाइल का कॉल डिटेल निकालकर पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले में कौन कौन लोग शामिल थे. उल्‍लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व सहाफत के कार्यालय पर कुछ लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था तथा कार्यालय में मौजूद कम्‍प्‍यूटर समेत तमाम सामानों को तोड़-फोड़कर फेंक दिया था. 

बताया जा रहा है कि ये भीड़ अखबार में प्रकाशित किसी खबर से नाराज थी. एक व्‍यक्ति ने संपादक अमन अब्‍बास को फोन करने अपशब्‍द बोलने के साथ धमकी भी दी थी. बताया जा रहा है कि संपादक द्वारा इस नम्‍बर को पुलिस को दिया गया था. पुलिस इसी नम्‍बर के सहारे उक्‍त व्‍यक्ति तक पहुंची. सहाफत के कार्यालय पर हुए हमले को पत्रकारों ने भी गंभीरता से लिया था. राज्‍य मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समित के अध्‍यक्ष हेमंत तिवारी एवं सचिव सिद्धार्थ कलहंस समेत तमाम पत्रकार अधिकारियों से मिलकर 48 घंटे का अल्‍टीमेटम दिया था तथा कार्रवाई की मांग की थी.  
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...